Bihar Ration Dealer Vacancy 2026: बिहार में राशन डीलर बनने का सुनहरा मौका, 10वीं पास करें आवेदन

Bihar Ration Dealer Vacancy 2026

Bihar Ration Dealer Vacancy 2026 : बिहार के सभी नागरिको के लिए बहुत ही अच्छी भर्ती आई है | ये भर्ती बिहार में राशन डीलर के पदों पर बंपर भर्ती निकाली गई है | ये भर्ती बिहार के मधेपुरा जिले में निकाली गई है | इसके तहत भर्ती को लेकर आवेदन शुरू कर दिए गये है |

Bihar Ration Dealer Vacancy 2026 इसके तहत भर्ती कितने पदों के लिए निकाली गई है, इसके तहत भर्ती को लेकर आवेदन कब से कब तक लिए जायेगे और इसके लिए आवेदन करने के लिए क्या पात्रता रखी गई है |इसके बारे में पूरी जानकारी निचे विस्तार में दी गई है | अगर आप इसके लिए आवेदन करना चाहते है तो इसके बारे में पूरी जानकारी के लिए आर्टिकल को पूरा जरुर पढ़े |

इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए आवेदन फॉर्म डाउनलोड करने और इस बारे में और अधिक जानकारी के लिए निचे दिए गये लिंक पर क्लिक कर देखे | 

Bihar Ration Dealer Recruitment 2026

मधेपुरा जिलान्तर्गत ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के लिए अनुमंडल मधेपुरा क्षेत्रान्तर्गत के प्रखंड मधेपुरा, घैलाद, गम्हरिया, सिंहेश्वर, शंकरपुर, मुरलीगंज, कुमारखंड, नगर परिषद मधेपुरा, नगर पंचायत मुरलीगंज, नगर पंचायत सिंहेश्वर तथा उदाकिशनुगंज अनुमंडल क्षेत्रान्तर्गत के ग्वालपाड़ा, बिहारीगंज, उदाकिशुनगंज, पुरैनी, चौसा, आलमनगर, नगर परिषद, उदाकिशुनगगंज, पंचायत बिहारीगंज एवं नगर पंचायत, आलमनगर में विभिन्न कोटि के रिक्त पदों के विरुद्ध सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार पटना के पत्रांक-14396 दिनांक 10.09.2024 के आलोक में अनुमोदित रोस्टर के अनुरूप वितरण प्रणाली विक्रेता की दुकान को भरने हेतु संबंधित गामीण क्षेत्र शहरी क्षेत्र के वार्ड के निवासियों से आवेदन मांगे गए है |

Bihar Ration Dealer Vacancy 2026

Bihar Ration Dealer Vacancy 2026 : इसके तहत भर्ती को लेकर आवेदन किस प्रकार से करना है और आवेदन कब से कब तक लिए जायेगे और आवेदन करने के लिए क्या पात्रता रखी गई है इसके बारे में हम आपको विस्तार से बताने वाले है | इच्छुक व्यक्ति इसके लिए आवेदन करने से जुड़ी जानकारी के लिए आर्टिकल को पूरा जरुर पढ़े | 

Bihar Ration Dealer Vacancy 2026 : Important Dates

Bihar Ration Dealer Vacancy 2026 आवेदन शुरू कर दिए गये है जिसके लिए आवेदन तिथि निर्धारित कर दी गई है | जिससे की आवेदक निर्धारित समय से इसके लिए आवेदन कर सके | Bihar Ration Dealer Vacancy 2026 इसके लिए आवेदन कब से कब तक लिए जायेगे इसकी तिथि के बारे में निचे विस्तार में दी गई है | अगर आप इसके लिए आवेदन करना चाहते है तो तिथियों से जुड़ी जानकारी को ध्यान से जरुर पढ़े | 

आवेदन करने की निर्धारित तिथिः-30.07.2026 से 13.08.2026 तक

औपबंधिक मेधा सूची तैयार करने की निर्धारित तिथिः- 14.08.2026 से 18.08.2026 तक

औपबंधिक मेधा सूची प्रकाशन करने की निर्धारित तिथिः- 19.08.2026

दावा /आपत्ति प्राप्त करने की निर्धारित तिथिः- 20.08.2026 से 03.09.2026 तक

दावा /आपत्ति निष्पादन करने की अंतिम तिथिः- 04.09.2026 से 08.09.2026 तक

अंतिम मेधा सूची प्रकाशन करने की तिथिः- 11.09.2026

Bihar Ration Dealer Vacancy 2026 : Post Details

Post NameNumber of Post
बिहार राशन डीलर105

Bihar Ration Dealer Vacancy 2026 : शैक्षणिक योग्यता

Bihar Ration Dealer Vacancy 2026 : आवेदन भरने हेतु शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक पास और वयस्क होना चाहिए, परन्तु कम्प्यूटर ज्ञान की समानता होने के उपरांत जन वितरण प्रणाली दुकान की अनुज्ञप्ति का आवंटन निम्नवत् प्राथमिकताओं के आधार पर की जायेगी:-

(i) शैक्षणिक योग्यता में Qualification को प्राथमिकता दी जायेगी।

(i) Qualification में समानता होने पर अधिक प्राप्तांक वाले आवेदक को प्राथमिकता दी जायेगी।

(iii) Qualification एवं प्राप्तांक में समानता होने पर अधिक उम्र वाले को प्राथमिकता दी जायेगी।

Bihar Ration Dealer Vacancy 2026 : इन्हें मिलेगा प्राथमिकता

  • (क)स्वयं सहायता समूह
  • (ख)महिलाओं की सहयोग समितियाँ
  • (ग) पूर्व सैनिक की सहयोग समितियाँ
  • (घ) शिक्षित बेरोजगार
  • (इ) संबंधित पंचायत अथवा वार्ड के निवासियों को प्राथमिकता दी जायेगी।

अनुज्ञप्ति पाँच वर्षों के लिए निर्गत की जायेगी।

How to Apply for Bihar Ration Dealer Vacancy 2026?

Bihar Ration Dealer Vacancy 2026 : व्यक्ति विशेष से विहित प्रपत्र अनुसूची- 01 में, तथा स्वयं सहायता समुह समूह, महिलाओं के सहयोग समितियाँ पूर्व सैनिकों की सहयोग समितियाँ से विहित प्रपत्र अनुसूची-02 में आवेदन पत्र संबंधित प्रखंड के अनुमंडल कार्यालय में कार्य अवधि 10:00 बजे पूर्वाहन से 5:00 बजे अपराह तक कार्य दिवस में प्राप्त किया जायेगा |

आवेदन स्वयं अथवा निबंधित डाक से जमा कराया जा सकता है। निर्धारित तिथि के बाद (स्वयं अथवा डाक से) प्राप्त होने वाले आवेदन पर कोई बिचार नही किया जायेगा | अनुमंडल कार्यालय द्वारा आवेदनकर्ता को पावती रसीद दी जायेगी, जिसपर आवेदन क्रमांक संख्या प्राप्त करने वाले कर्मी का पूर्ण नाम हस्ताक्षर/ पदनाम अंकित होगा। आवेदन जमा करने के लिए कोई शुल्क देय नही है |

निम्नांकित व्यक्तियों को दुकान आवंटित नही की जायेगी:-

(i) एक संयुक्त परिवार में एक से अधिक सदस्य को उचित मूल्य की दुकान आवंटित नही की जायेगी। पिता, माता, भाई, भाई की पत्नी (भाभी), पति, पत्नी, पुत्र पुत्रवधु और सौतेला भाई पारिवार के परिभाषा में आयेंगे

(ii) मुखिया, सरपंच, पंच, वार्ड सदस्य, पंचायत समिति के सदस्य, जिला परिषद के सदस्य, विधायक, विधान पार्षद, सांसद, नगर निकायों के निर्वाचित सदस्य इस रूप में अपने कार्यकाल तक उचित मूल्य की दुकान की अनुज्ञप्ति प्राप्त करने हेतु निरहित (disqulified) रहेगे।

(iii) आटा चक्की के मालिक एवं उनके निकट सम्बन्धियों को उचित मूल्य की दुकान आवंटित नही की जायेगी।

(iv) अवस्यक या पागल या दिवालिया को उचित मूल्य की दुकान आवंटित नही की जायेगी।

(v) किसी आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 (1955 का केन्द्रीय अधिनियम-10) के अधीन अथवा अन्य अपराधिक मामलों में अंतिम रूप से न्यायालय द्वारा सिद्ध दोष व्यक्ति को उचित मूल्य की दुकान की अनुज्ञप्ति आवंटित नही की जायेगी।

(vi) सरकार में लाभ का पद धारण करने वाले व्यक्ति को उचित मूल्य की दुकान आवंटित नही की जायेगी।



Bihar Ration Dealer Vacancy 2026 : Important Links
For Form Download Click Here
Check Official NotificationClick Here
Bihar Anganwadi Vacancy 2026Click Here
Official WebsiteClick Here
इन्हें भी पढ़े : 
Scroll to Top