Bihar Vidyarthi Sahyog Portal: बिहार में विद्यार्थी सहयोग पोर्टल हुआ लॉन्च, अब सभी समस्याओं का समाधान मात्र 30 दिन में

Bihar Vidyarthi Sahyog Portal

Bihar Vidyarthi Sahyog Portal : बिहार सरकार के तरफ से सभी प्रकार के विद्यार्थियों के लिए एक नया पोर्टल शुरू किया गया है | इस पोर्टल को विद्यार्थी सहयोग पोर्टल के नाम से शुरू किया गया है | इस पोर्टल के माध्यम से स्कूल, कॉलेज या किसी प्रकार की तैयारी करने विद्यार्थी अपनी समस्या के लिए ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर सकते है | आपको बता दे की इस पोर्टल के माध्यम से राज्य के किसी भी प्रकार के विद्यार्थी को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी होती है तो वो शिकायत दर्ज कर सकते है |

Bihar Vidyarthi Sahyog Portal पर शिकायत दर्ज करने के बाद विद्यार्थियों को 30 दिनों के अन्दर उनकी समस्या का समाधान किया जायेगा | इस पोर्टल के माध्यम से शिकाटी दर्ज करने के लिए विद्यार्थियों को कहीं भी जाने की आवश्यकता नहीं है | क्योकि आप घर बैठे इस पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज कर सकते है |

Bihar Vidyarthi Sahyog Portal के माध्यम से शिकायत किस प्रकार से दर्ज कर सकते है और आपकी शिकायत का निवारण कितने समय किया जायेगा इसके बारे में पूरी जानकारी इस आर्टिकल में विस्तार से पढ़ सकते है | इस पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज करने और इस बारे में और अधिक जानकारी के लिए निचे दिए गये लिंक पर क्लिक कर देखे | 

Bihar Vidyarthi Sahyog Portal : Overviews 
Name of ArticleBihar Vidyarthi Sahyog Portal: बिहार में विद्यार्थी सहयोग पोर्टल हुआ लॉन्च, अब सभी समस्याओं का समाधान मात्र 30 दिन में
Article Date 18.08.2026
Article Type New Portal for Students
Portal Name Vidyarthi Sahyog Portal
Vidyarthi Sahyog Portal Launch17.08.2026
Apply ModeOnline
Official Websitesahyog.bihar.gov.in/Sahyog

Bihar Vidyarthi Sahyog Portal 2026

Bihar Vidyarthi Sahyog Portal : बिहार सरकार के तरफ से विद्यार्थी सहयोग पोर्टल शुरू कर दिया गया है | आपको बता दे की इस पोर्टल के माध्यम से विद्यार्थी शैक्षणिक/छात्रावास की समस्याएं और शैक्षणिक सुझाव दे सकते है |  जैसा की आप सभी जानते है की विद्यार्थियो को अलग-अलग प्रकार की बहुत सारी परेशानियो का सामना करना पड़ता है |

कही पर शिक्षक की कमी, कहीं पर मनमाने ढंग से वसूली और कहीं पर व्यवस्था का अभाव | ये सारी परेशानियाँ विद्यार्थियों की पढाई में बाधा बनती है | जिसे देखते हुए राज्य सरकार के तरफ से इस पोर्टल की शुरुआत की गई है | जिससे की किसी भी विद्यार्थी को किसी प्रकार की परेशानी हो तो वो इसकी शिकायत कर सके और जल्द से जल्द उनकी समस्या का हल विभाग द्वारा किया जा सके | 

सबका सम्मान, जीवन आसान निश्चय के तहत विद्यार्थियों के शैक्षणिक/छात्रावास समस्याओ एवं सुझावों के प्रभावी समाधान हेतु प्रत्येक माह के चतुर्थ मंगलवार को “विद्यार्थी सहयोग शिविर” का आयोजन किया जायेगा |

विद्यार्थी सहयोग शिविर से संबंधित जानकारी हेतु “नि:शुल्क हेल्पलाइन नंबर 11 पर संपर्क करें |

विद्यार्थी सहयोग पोर्टल पर कभी भी ऑनलाइन परिवाद दर्ज कर सकते है |

परिवाद दर्ज करने की तिथि से 30 दिनों के अन्दर उनका निष्पादन सुनिश्चित कर आवेदक को लिखित सुचना दी जाएगी |

पोर्टल की शुरुआत :

दिनांक :- 17 अगस्त 2026

समय : 11:30

Bihar Vidyarthi Sahyog Portal

सहयोग पोर्टल पर उपलब्ध विकल्प और उनके इस्तेमाल 

शिकायत पंजीकरण (Complaint Registration) : शिकायत दर्ज करने के लिए |

शिकायत की स्थिति (Complaint Status) : दर्ज शिकायत की स्थिति जानने के लिए |

अनुस्मारक भेजें (Send Reminder) : निर्धारित समय-सीमा में कारवाई नहीं होने पर रिमाइंडर भेजनें के लिए |

आपकी प्रतिक्रिया (Your Feedback) : अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए 

Bihar Vidyarthi Sahyog Portal : प्रमुख विशेषताऐं

  • शिकायतों का ऑनलाइन पंजीकरण
  • विभागवार शिकायत अग्रेषण
  • समयबद्ध निपटान तंत्र
  • एसएमएस और ईमेल अलर्ट
  • रीयल-टाइम स्टेटस ट्रैकिंग
  • मैट्रिक्स की वृद्धि
  • नागरिकों की प्रतिक्रिया और रेटिंग
  • अधिकारियों द्वारा डैशबोर्ड और निगरानी

Bihar Vidyarthi Sahyog Portal : यह काम किस प्रकार करता है

  1. नागरिक ने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई।
  2. शिकायत स्वतः ही विभाग को भेज दी गई है।
  3. विभाग प्रक्रिया की स्थिति को अपडेट करता है।
  4. नागरिक को सूचना प्राप्त हुई।
  5. यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर समाधान नहीं होता है तो मामला आगे बढ़ाया जाएगा।

Bihar Vidyarthi Sahyog Portal : ऑनलाइन शिकायत दर्ज कैसे करें?

ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने के लिए आपको सबसे पहले इसके ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा | 

इसका लिंक आपको निचे मिल जायेगा | 

वहां जाने के बाद आपको निचे “शिकायत पंजीकरण” के सेक्शन में “शिकायत दर्ज करें” का लिंक मिलेगा | 

जिस अपर आपको क्लिक करना होगा | 

इसके बाद आपके सामने एक नया आगे खुलेगा | 

जहाँ आपको कुछ जरुरी जानकारी डालकर OTP वेरीफाई करना होगा | 

इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा | 

जहाँ से आप अपना शिकायत दर्ज कर सकते है | 

Bihar Vidyarthi Sahyog Portal : ऐसे चेक करे शिकायत की स्थिति

शिकायत की स्थिति करने के लिए आपको सबसे पहले इसके ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा | 

इसका लिंक आपको निचे मिल जायेगा | 

वहां जाने के बाद आपको निचे “शिकायत की स्थिति (Complaint Status)” के सेक्शन में “स्थिति देखे” का लिंक मिलेगा | 

जिस अपर आपको क्लिक करना होगा | 

इसके बाद आपके सामने एक नया आगे खुलेगा | 

जहाँ आपको अपना मोबाइल नंबर और केप्चा डालकर Login करना होगा | 

इसके बाद आपके सामने इसका स्टेटस खुलकर आ जायेगा |



Bihar Vidyarthi Sahyog Portal : Important Links 
For Complaint RegistrationClick Here
For Status Check Click Here
Bihar Swachhata Sathi Recruitment 2026Click Here
Official WebsiteClick Here
Bihar Vidyarthi Sahyog Portal क्या है?

Bihar Vidyarthi Sahyog Portal बिहार के विद्यार्थियों की समस्याओं को दर्ज करने और उनके समाधान के लिए शुरू किया गया एक ऑनलाइन पोर्टल है।

Bihar Vidyarthi Sahyog Portal किसके लिए है?

यह पोर्टल बिहार के विद्यार्थियों की शैक्षणिक एवं छात्र-संबंधी समस्याओं को दर्ज करने और समाधान प्राप्त करने के लिए है।

Bihar Vidyarthi Sahyog Portal पर समस्या कैसे दर्ज करें?

विद्यार्थी पोर्टल पर जाकर अपनी समस्या से संबंधित आवश्यक जानकारी दर्ज करके शिकायत/समस्या को ऑनलाइन सबमिट कर सकते हैं।

Bihar Vidyarthi Sahyog Portal पर समस्या का समाधान कितने दिनों में होगा?

उपलब्ध जानकारी के अनुसार विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान अधिकतम 30 दिनों के अंदर करने का प्रावधान है।

क्या Bihar Vidyarthi Sahyog Portal पर ऑनलाइन शिकायत कर सकते हैं?

हाँ, विद्यार्थी अपनी समस्या ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से दर्ज कर सकते हैं।

इन्हें भी पढ़े : 
Scroll to Top