Bihar BSFC Recruitment 2026: 259 पदों पर भर्ती, Online आवेदन शुरू, जानें Last Date, योग्यता और आवेदन प्रक्रिया

Bihar BSFC Recruitment 2026

Bihar BSFC Recruitment 2026 : बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण भर्ती सूचना सामने आई है। Bihar State Food and Civil Supplies Corporation Ltd. (BSFC) के अंतर्गत विभिन्न पदों पर नियुक्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू की गई है। इस भर्ती का आयोजन Bihar Combined Entrance Competitive Examination Board (BCECEB) के माध्यम से किया जा रहा है। जारी आधिकारिक विज्ञापन के अनुसार इस भर्ती अभियान में सहायक प्रबंधक, सहायक लेखा पदाधिकारी, लेखापाल, गुणवत्ता नियंत्रक और निम्नवर्गीय लिपिक के पद शामिल हैं। इन सभी पदों को मिलाकर कुल 259 रिक्तियां हैं। आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन रखी गई है और इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित समय के अंदर अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।

Bihar BSFC Recruitment 2026 : यह भर्ती उन अभ्यर्थियों के लिए खास है जो बिहार सरकार से संबंधित विभाग में नौकरी करना चाहते हैं और अपनी शैक्षणिक योग्यता के अनुसार अलग-अलग पदों के लिए आवेदन करने की तैयारी कर रहे हैं। इस लेख में भर्ती से जुड़ी पदों की संख्या, योग्यता, आयु सीमा, वेतनमान, आरक्षण, आवेदन प्रक्रिया, शुल्क और महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी आसान भाषा में दी गई है।

इस आर्टिकल के अंत में हम आपको हम आप सभी को Important Links प्रदान करेंगे ताकि आप इस आर्टिकल का लाभ पूरा पूरा ले सकें।

Bihar BSFC Recruitment 2026 : Overview

Name of Recruitment BoardBCECEB
Name of Departmentखाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, बिहार
Name of ArticleBihar BSFC Recruitment 2026
Type of ArticleLatest Job
Total Post259
Apply ModeOnline
Official WebsiteClick Here

Bihar BSFC Recruitment 2026 : जानिए पूरी जानकारी

Bihar BSFC Recruitment 2026 : हम अपने इस आर्टिकल के माध्यम से आप सभी छात्र छात्राओं को हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करते हैं हम आप सभी के जानकारी के लिए बता दे कि अगर आप बिहार खाद एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग में एक नई बहाली होने का इंतजार कर रहे थे तो आप सभी के लिए काफी अच्छी खबर हो सकती है क्योंकि बिहार खाद एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की ओर से एक नई बहाली निकली गई है जिसको लेकर आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दिया गया है इस बहाली के अंतर्गत कुल 259 पद होने वाली है

Bihar BSFC Recruitment 2026 : Important Date

EventDate
Official Notification Released Date25 अगस्त 2026
Online Application Start Date25 अगस्त 2026
Online Application Last Date25 सितंबर 2026
Form Correction Date26 से 28 सितंबर 2026
Exam DateUpdated Soon

Bihar BSFC Recruitment 2026 : Post Details

Bihar BSFC Recruitment 2026 भर्ती के अंतगर्त अगर आप जानना चाहते हैं कि किस-किस पदों पर बहाली निकली गई है जिसकी पूरी जानकारी कुछ इस प्रकार से है।

Post NameNo. of Vacancy
सहायक प्रबंधक81
सहायक लेखा पदाधिकारी06
लेखापाल11
गुणवत्ता नियंत्रक38
निम्नवर्गीय लिपिक123
Total Post259

Bihar BSFC Recruitment 2026 : Education Qualification

इस भर्ती के अंतगर्त आवेदन करने के लिए आवेदन के पास में क्या योग्यता होनी चाहिए जिसकी संपूर्ण जानकारी नीचे बताई गई है।

सहायक प्रबंधक :

  • इस पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या AICTE से मान्यता प्राप्त संस्थान से MBA/PGDM या संबंधित विज्ञापन में निर्धारित Management योग्यता होनी चाहिए। विज्ञापन में Finance, Marketing, Human Resource, Production आदि से संबंधित MBA/PGDM योग्यता का उल्लेख किया गया है।

सहायक लेखा पदाधिकारी : 

  • उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से B.Com की डिग्री तथा संबंधित अनुभव होना चाहिए। Chartered Accountant के साथ अनुभव से जुड़ी वैकल्पिक योग्यता का भी उल्लेख किया गया है।

लेखापाल :

  • लेखापाल के लिए कुल 11 पद हैं। इस पद के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से B.Com उत्तीर्ण होना जरूरी बताया गया है।

गुणवत्ता नियंत्रक :

  • इस पद के लिए विज्ञापन में संबंधित Food Technology, Dairy Technology, Biotechnology, Agriculture Engineering आदि विषयों में निर्धारित तकनीकी योग्यता का उल्लेख किया गया है।

निम्नवर्गीय लिपिक :

  • उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) की डिग्री और कंप्यूटर टंकण से संबंधित दक्षता होनी चाहिए।

Age Limit :

Categoryअधिकतम आयु
सामान्य वर्ग (पुरुष)37 वर्ष
पिछड़ा वर्ग/अत्यंत पिछड़ा वर्ग (पुरुष एवं महिला)40 वर्ष
अनारक्षित वर्ग की महिला40 वर्ष
अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति42 वर्ष
दिव्यांग उम्मीदवारनिर्धारित नियम के अनुसार अतिरिक्त छूट
  • दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए आयु सीमा में 10 वर्ष की अतिरिक्त छूट का उल्लेख विज्ञापन में किया गया है।

Bihar BSFC Recruitment 2026 : Application Fee

Bihar BSFC Recruitment 2026 के अंतगर्त आवेदन करने के लिए आवेदन शुल्क के रूप में कितना भुगतान करना होगा जिसकी पूरी जानकारी कुछ इस प्रकार से है।

उम्मीदवार की Categoryशुल्क
सामान्य/EWS/अन्य निर्धारित श्रेणियां₹1,200
SC/ST/दिव्यांग कोटा₹600

Payment Online माध्यम से किया जाएगा। उम्मीदवार Credit Card, Debit Card या UPI के माध्यम से शुल्क जमा कर सकते हैं।

Bihar BSFC Recruitment 2026 Online Apply कैसे करें?

इस भर्ती के लिए Online आवेदन की प्रक्रिया कई चरणों में पूरी करनी होगी। आवेदन करने के लिए बताए गए सभी स्टेप को फॉलो करके आप आसानी से इस भर्ती के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

  • सबसे पहले bceceboard.bihar.gov.in की वेबसाइट पर जाएं।

Bihar BSFC Recruitment 2026

  • इसके बाद Online Portal of Food & Civil Supplies Corporation Ltd. से संबंधित लिंक पर क्लिक करें और Apply Online विकल्प चुनें।
  • अब Click here for Registration पर क्लिक करें।
  • Registration के दौरान Email ID और Mobile Number की आवश्यकता होगी। Registration पूरा होने के बाद उम्मीदवार को Registration Number और Password प्राप्त होगा। इन्हें सुरक्षित रखना जरूरी है।
  • Registration Number और Password की मदद से Login करें।
  • अब अपनी शैक्षणिक योग्यता से संबंधित जानकारी दर्ज करें। सभी Details भरने के बाद फिर से Save & Next करें।
  • जहां अनुभव की आवश्यकता है, वहां Experience से संबंधित जानकारी भरनी होगी। जानकारी पूरी करने के बाद Save & Next पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अपनी हाल की Passport Size Photo और हिंदी/अंग्रेजी में Signature की Scan Copy निर्धारित तरीके से Upload करें।
  • सभी जानकारी सही होने पर Declaration को स्वीकार करके Final Submit करें।
  • Final Submit के बाद Payment of Examination/Counselling Fee के विकल्प पर जाकर शुल्क जमा करें। Online Payment के लिए Credit Card, Debit Card या UPI का इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • Payment सफल होने के बाद Application Form और Transaction Receipt को Download करके Print निकालकर सुरक्षित रखें।

उपर बताये गए सभी स्टेप को फ़ॉलो करके आप आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।



Bihar BSFC Recruitment 2026 : Important Links
Apply OnlineClick Here
Candidate LoginClick Here
Official NoticeClick Here
Home PageClick Here
Official WebsiteClick Here

निष्कर्ष

Bihar BSFC Recruitment 2026 बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है। इस भर्ती के तहत Bihar State Food and Civil Supplies Corporation Ltd. में कुल 259 पदों पर नियुक्ति की जानी है। इसमें 81 सहायक प्रबंधक, 6 सहायक लेखा पदाधिकारी, 11 लेखापाल, 38 गुणवत्ता नियंत्रक और 123 निम्नवर्गीय लिपिक के पद शामिल हैं।

इन्हें भी पढ़े :- 
Scroll to Top