Bihar Job Mela 2026: युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! 6 जिलों में लगेगा रोजगार मेला, निजी कंपनियों में नौकरी का मौका

Bihar Job Mela 2026

Bihar Job Mela 2026 : बिहार में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार सरकार के निदेशालय नियोजन एवं प्रशिक्षण की ओर से नियोजन-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला 2026 का आयोजन किया जा रहा है। इस रोजगार मेले का उद्देश्य राज्य के अलग-अलग जिलों के तकनीकी और गैर-तकनीकी क्षेत्र में योग्यता रखने वाले अभ्यर्थियों को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है।

जारी सूचना के अनुसार रोजगार मेले का आयोजन औरंगाबाद, गया, नवादा, कटिहार, पटना और खगड़िया जिले में किया जाएगा। अलग-अलग जिलों में रोजगार मेले की तारीख भी निर्धारित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी अपनी योग्यता के अनुसार रोजगार मेले में पहुंचकर निजी कंपनियों में उपलब्ध नौकरी के अवसरों के लिए भाग ले सकते हैं।बिहार सरकार के आधिकारिक रोजगार पोर्टल Bihar Rojgar Setu/DETJOB पर भी इन रोजगार मेलों की जानकारी उपलब्ध है। पोर्टल पर औरंगाबाद, गया, नवादा, कटिहार, पटना और खगड़िया के रोजगार मेलों की तारीखें दर्ज हैं।

Bihar Job Mela 2026 : तो अगर आप इस रोजगार मेला में शामिल होना चाहते हैं तो हमारे इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक अभी तक पढ़े इसमें हमने आपको पूरी जानकारी विस्तार में बताएंगे कि इस रोजगार मेला में कौन-कौन से लोग शामिल हो सकते हैं रोजगार मेला में शामिल होने के लिए आपके पास क्या-क्या आवश्यक दस्तावेज होना जरूरी है जिसकी पूरी जानकारी विस्तार में बताएंगे।

Bihar Job Mela 2026 : Overview
जानकारीविवरण
मेला का नामनियोजन-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला 2026
विभागयुवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार सरकार
आयोजन संस्थानिदेशालय नियोजन एवं प्रशिक्षण
रोजगार का क्षेत्रनिजी क्षेत्र
मेला का प्रकारजिला स्तरीय
समयपूर्वाह्न 10:30 बजे से अपराह्न 4:00 बजे तक
कुल जिले6
पंजीकरणOnline
अभ्यर्थी Registrationdetjob.bihar.gov.in
नियोक्ता Registrationdetjob.bihar.gov.in

Bihar Job Mela 2026

Bihar Rojgar Mela 2026 : किन जिलों में लगेगा रोजगार मेला?

Bihar Job Mela 2026 : अगर आप रोजगार मेला 2026 में शामिल होना चाहते हैं तो किस जिला में किस तिथि को रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा जिसकी पूरी जानकारी नीचे बिस्तर में बताई गई है जो कि कुछ इस प्रकार से हैं।

जिलातारीखआयोजन स्थल
औरंगाबाद24 अगस्त 2026संयुक्त श्रम भवन का परिसर, पड़रावां, औरंगाबाद
गया25 अगस्त 2026पॉलिटेक्निक कॉलेज का खेल मैदान, गया जी
नवादा27 अगस्त 2026संयुक्त श्रम भवन, सरकारी ITI, गोविंदपुर, नवादा
कटिहार29 अगस्त 2026संयुक्त श्रम भवन, लेबर सेंटर परिसर, डेहरीया, FCI गोदाम के सामने
पटना31 अगस्त 2026राजकीय आई.टी.आई., दीघा, पटना
खगड़िया31 अगस्त 2026कोशी कॉलेज, खगड़िया

Bihar Job Mela 2026 :  कौन-कौन से युवा रोजगार मेले में भाग ले सकते हैं?

Bihar Job Mela 2026 : अगर आप जानना चाहते हैं की Bihar Rojgar Mela 2026 मे क्या-क्या योग्यता रखने वाले छात्र-छात्राएं शामिल हो सकते हैं जिसकी पूरी जानकारी कुछ इस प्रकार से हैं।

  • इस रोजगार मेले में तकनीकी एवं गैर-तकनीकी क्षेत्र में योग्यता रखने वाले आवेदक भाग ले सकते हैं।
  • अगर आपने 10वीं, 12वीं, ITI, Diploma, Graduation या अन्य तकनीकी/व्यावसायिक योग्यता हासिल की है, तो अपनी योग्यता के अनुसार उपलब्ध निजी क्षेत्र की नौकरियों की जानकारी रोजगार मेले में प्राप्त कर सकते हैं।

Bihar Job Mela 2026 : क्या क्या दस्तावेज होना चाहिए?

Bihar Job Mela 2026 : अगर आप बिहार रोजगार मेला में शामिल होना चाहते हैं तो आपके पास क्या क्या अवश्यक दस्तावेज होना जरूरी है जिसकी पूरी जानकारी कुछ इस प्रकार से हैं।

  • आधार कार्ड
  • शैक्षणिक प्रमाण-पत्र
  • मार्कशीट
  • ITI/Diploma Certificate, यदि लागू हो
  • Graduation Certificate, यदि लागू हो
  • Experience Certificate, यदि उपलब्ध हो
  • Resume/CV
  • Passport Size Photo
  • Mobile Number

बिहार रोजगार मेले 2026 में Selection कैसे होगा?

Bihar Job Mela 2026 : नियोजन मेला सामान्य सरकारी भर्ती परीक्षा की तरह नहीं होता। बिहार सरकार के आधिकारिक Job Fair Portal के अनुसार नियोजन मेले में भाग लेने वाले नियोक्ताओं को अलग-अलग स्टॉल उपलब्ध कराए जाते हैं। अभ्यर्थियों को Registration और Career Guidance की सुविधा दी जाती है तथा उम्मीदवारों के Resume/CV और Interview के आधार पर औपबंधिक चयन किया जा सकता है।

Bihar Job Mela 2026 में Registration कैसे करें?

Bihar Rojgar Mela में शामिल होने के लिए सबसे पहले आपको DETJOB पोर्टल पर आपको रजिस्ट्रेशन करना होगा रजिस्ट्रेशन करने के लिए नीचे बताए गए सभी स्टेप को फॉलो करके आप आसानी से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

  • सबसे पहले बिहार सरकार के रोजगार पोर्टल DETJOB पर जाएं।
  • Registration के दौरान आपको Job Seeker के रूप में Registration करना होगा।
  • अपना सक्रिय Mobile Number दर्ज करें। मोबाइल नंबर ऐसा होना चाहिए जिस पर आप OTP प्राप्त कर सकें।
  • अपनी सक्रिय Email ID दर्ज करें। आधिकारिक Registration Portal के अनुसार Email Address का इस्तेमाल Login ID के रूप में किया जाता है।
  • Mobile Number और Email ID दर्ज करने के बाद Proceed पर क्लिक करें और Portal पर दिखाई देने वाले निर्देशों के अनुसार Registration पूरा करें।

उपर बताएंगे गए सभी स्टेप को फ़ॉलो करके आप आसानी से बिहार में रोजगार मेला में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।



Bihar Job Mela 2026 : Important Links
Apply OnlineClick Here
NoticeClick Here
Home PageClick Here
Official WebsiteClick Here

निष्कर्ष :

Bihar Rojgar Mela 2026 निजी क्षेत्र में नौकरी की तलाश कर रहे बिहार के युवाओं के लिए एक उपयोगी अवसर है। युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के निदेशालय नियोजन एवं प्रशिक्षण की ओर से आयोजित इस नियोजन-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेले में तकनीकी और गैर-तकनीकी क्षेत्र में योग्यता रखने वाले उम्मीदवार हिस्सा ले सकते हैं।

इन्हें भी पढ़े :- 

Scroll to Top