Bihar Health Checkup Abhiyan 2026 : बिहार सरकार ने राज्य के लोगों के स्वास्थ्य को लेकर एक बड़ा अभियान शुरू किया है। इस अभियान का नाम “जांच एवं उपचार–चिकित्सा आपके द्वार” रखा गया है। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को गंभीर बीमारियों के प्रति जागरूक करना, बीमारी की शुरुआती अवस्था में पहचान करना और जरूरत पड़ने पर समय पर इलाज उपलब्ध कराना है। अभियान के तहत 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्वास्थ्य जांच पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। सरकार ने करीब 6 करोड़ लोगों की स्क्रीनिंग करने और उनका डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड तैयार करने का लक्ष्य रखा है।
इस अभियान की खास बात यह है कि स्वास्थ्य सेवाओं के लिए लोगों को हर बार अस्पताल तक जाने की जरूरत न पड़े, बल्कि स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर प्राथमिक स्तर पर लोगों की जांच और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी जुटाएंगे। जांच में किसी तरह की बीमारी या जोखिम सामने आने पर संबंधित व्यक्ति को आगे की जांच और उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र, आयुष्मान आरोग्य मंदिर या जरूरत के अनुसार जिला अस्पताल से जोड़ा जाएगा।
Bihar Health Checkup Abhiyan 2026 : Overview
| Name of Department | Bihar Health Department |
| Name of Article | Bihar Health Checkup Abhiyan 2026 |
| Type of Article | Latest Update |
| राज्य का नाम | बिहार |
| अभियान का मुख्य उदेश्य | बीमारी की समय पर पहचान और उपचार |
| अभियान की शुरुआत | सितम्बर 2026 |
| अभियान की अवधि | 30 नवंबर 2026 तक |
| Official Website | Click Here |
Bihar Health Checkup Abhiyan 2026 : क्या है जाने पुरी जानकारी?
हम अपने इस आर्टिकल के माध्यम से आप सभी बिहार वासियों को हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करते हैं हम आप सभी के जानकारी के लिए बता दे कि बिहार के मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी द्वारा एक काफी बड़े निर्णय लिया गया है जो कि बिहार में Bihar Health Checkup Abhiyan 2026 का ऐलान किया गया है इस अभियान के तहत जांच एवं उपचार–चिकित्सा आपके द्वार” बिहार सरकार का एक व्यापक स्वास्थ्य अभियान है। इसके माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों के घर और समुदाय के करीब पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
आमतौर पर किसी व्यक्ति को स्वास्थ्य समस्या होने पर ही अस्पताल जाने की जरूरत महसूस होती है। लेकिन कई गंभीर बीमारियां ऐसी हैं जिनके शुरुआती समय में कोई स्पष्ट लक्षण दिखाई नहीं देते। व्यक्ति खुद को बिल्कुल स्वस्थ समझता रहता है और जब समस्या गंभीर होती है, तब इलाज के लिए अस्पताल पहुंचता है।

Bihar Health Checkup Abhiyan 2026 का मुख्य
उद्देश्य
- लोगों की बीमारी की समय पर पहचान करना।
- गंभीर बीमारी को शुरुआती चरण में पकड़ना।
- स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों के घर तक पहुंचाना।
- जरूरतमंद मरीजों को आगे के उपचार से जोड़ना।
- लोगों का डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड तैयार करना।
- गैर-संचारी रोगों के प्रति जागरूकता बढ़ाना।
- प्राथमिक स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करना।
6 करोड़ लोगों की होगी स्वास्थ्य जांच
Bihar Health Checkup Abhiyan 2026 : हम आप सभी के जानकारी के लिए बता दे की इस अभियान का सबसे बड़ा लक्ष्य बिहार के करीब 6 करोड़ लोगों की स्वास्थ्य स्क्रीनिंग करना है। इसमें खासतौर पर 30 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को शामिल किया जा रहा है।
सरकार का उद्देश्य केवल लोगों की जांच करके आंकड़े तैयार करना नहीं है। जांच के बाद जिन लोगों में बीमारी या बीमारी का जोखिम पाया जाएगा, उन्हें आगे की स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ना भी अभियान का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
घर-घर जाकर होगी स्वास्थ्य जांच
Bihar Health Checkup Abhiyan 2026 : इस अभियान की सबसे खास बात इसका घर-घर पहुंचने वाला मॉडल है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें और आशा कार्यकर्ता लोगों तक पहुंचकर स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी जुटाएंगी और आवश्यक स्क्रीनिंग में सहयोग करेंगी। कई ग्रामीण क्षेत्रों में लोग छोटी स्वास्थ्य समस्या के लिए अस्पताल नहीं जाते। कुछ लोग दूरी की वजह से जांच टाल देते हैं, तो कुछ लोग यह सोचकर जांच नहीं करवाते कि कोई परेशानी तो है ही नहीं।
Bihar Health Checkup Abhiyan 2026 : किन बीमारियों की जांच होगी?
Bihar Health Checkup Abhiyan 2026 : अगर आप जानना चाहते है की इस अभियान के तहत किन-किन बीमारियों की जांच होगी जिसकी पूरी जानकारी कुछ इस प्रकार से है।
- मधुमेह
- उच्च रक्तचाप
- सामान्य कैंसर
- हृदय रोग
- सांस एवं फेफड़ों से जुड़ी बीमारियां
- फैटी लिवर
- टीबी सहित अन्य स्वास्थ्य समस्याएं
Bihar Health Checkup Abhiyan 2026 : कब तक चलेगा?
Bihar Health Checkup Abhiyan 2026 : हम आप सभी के जानकारी के लिए बता दे की उपलब्ध जानकारी के अनुसार यह विशेष अभियान सितंबर 2026 से 30 नवंबर 2026 तक चलाया जा रहा है। राज्य स्तर पर 2 सितंबर को अभियान के शुभारंभ की जानकारी दी गई है, जबकि कुछ जिलों की स्थानीय गतिविधियां 1 सितंबर से शुरू होने की सूचना भी देती हैं।
Bihar Health Checkup Abhiyan 2026 : Important Links
| Paper Notice | Click Here |
| Home Page | Click Here |
| Official Website | Click Here |
इन्हें भी पढ़े :-
- KCC Yojana 2026: किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी! ₹5 लाख तक का लोन, जानें पात्रता, Documents और आवेदन प्रक्रिया
- Bihar Librarian Eligibility Exam 2026: विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा का बड़ा अपडेट, आवेदन तिथि, योग्यता व Exam Date जारी
- Bihar Mahila Rojgar Yojana Payment Status 2026: ₹10,000 का पैसा आया या नहीं? ऐसे करें Online Check
- Free Coaching Scheme 2026: फ्री कोचिंग के लिए ₹75,000 तक सहायता और ₹4,000 महीना स्टाइपेंड, ऐसे करें आवेदन
- PM Kisan eKYC Restart 2026: पीएम किसान eKYC फिर से शुरू, नए-पुराने किसानों के लिए जरूरी, ऐसे करें ऑनलाइन



