Bihar Oil Mill Subsidy 2026: Cold Press Oil Mill और Packaging Machine पर ₹2.50 लाख तक सब्सिडी, Online आवेदन शुरू

Bihar Oil Mill Subsidy 2026

Bihar Oil Mill Subsidy 2026 : बिहार में किसानों और कृषि क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए सरकार की ओर से एक नई पहल शुरू की गई है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (DPR) के अंतर्गत बिहार में Cold Press Oil Extraction Mill एवं Packaging Machine की स्थापना को बढ़ावा देने के लिए अनुदान दिया जा रहा है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 10 सितंबर 2026 से शुरू हो गई है।

Bihar Oil Mill Subsidy 2026 : इस योजना का उद्देश्य राज्य में तिलहन से तेल निकालने और उसकी पैकेजिंग को बढ़ावा देना है, ताकि कृषि उपज का स्थानीय स्तर पर प्रसंस्करण हो सके। खास बात यह है कि पात्र लाभुकों को मशीन की लागत पर निर्धारित सीमा तक आर्थिक सहायता दी जाएगी। SC/ST श्रेणी के लाभुकों को Cold Press Oil Extraction Mill पर अधिकतम ₹2.50 लाख तक, जबकि सामान्य श्रेणी के लाभुकों को अधिकतम ₹2 लाख तक सहायता मिल सकती है।

Bihar Oil Mill Subsidy 2026 : तो अगर आप इस योजना के अंतगर्त आवेदन करना चाहते है आवेदन करने के लिए क्या योग्यता होनी वाली है आवेदन के लिए आपके पास क्या क्या दस्तावेज होना जरुरी है जिसकी पुरी जानकारी विस्तार में बताएंगे इस लिए हमारे इस आर्टिकल के ध्यान पुर्वक अंत तक पढ़े।

Bihar Oil Mill Subsidy 2026 : Overview

Name of Departmentकृषि विभाग, बिहार सरकार
Name of Schemeप्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (DPR)
Type of ArticleGov. Scheme
वित्तीय वर्ष2026-2027
मुख्य लाभCold Press Oil Mill एवं Packaging Machine पर अनुदान
आवेदन शुरू10 सितंबर 2026
अंतिम तिथि10 अक्टूबर 2026
Apply ModeOnline
Official WebsiteClick Here

क्या है Bihar Oil Mill Subsidy 2026?

Bihar Oil Mill Subsidy 2026 के तहत बिहार में Cold Press Oil Extraction Mill और Packaging Machine स्थापित करने के लिए आर्थिक सहायता दी जा रही है। यह योजना वित्तीय वर्ष 2026-27 में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (DPR) के अंतर्गत ली गई है। Cold Press मशीन के माध्यम से सरसों, मूंगफली, तिल, सोयाबीन जैसे तिलहन से तेल निकाला जा सकता है। इस तरह किसान या अन्य पात्र लाभुक अपनी कृषि उपज का सिर्फ उत्पादन करने के बजाय उसके प्रसंस्करण और पैकेजिंग से भी जुड़ सकते हैं। सरकार की कोशिश है कि तिलहन की processing राज्य के अंदर ही बढ़े और इससे कृषि आधारित छोटे व्यवसायों के लिए नए अवसर पैदा हों।

Bihar Oil Mill Subsidy 2026 Important Dates

कार्यक्रमतारीख
ऑनलाइन आवेदन शुरू10 सितंबर 2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि10 अक्टूबर 2026
ऑनलाइन लॉटरी14 अक्टूबर 2026
सत्यापन15 अक्टूबर से 23 अक्टूबर 2026

Cold Press Oil Mill पर कितना अनुदान मिलेगा?

Bihar Oil Mill Subsidy 2026 : इस योजना में Cold Press Oil Extraction Mill पर सामान्य और SC/ST श्रेणी के लिए अलग-अलग सहायता निर्धारित की गई है।

श्रेणीअनुदान
सामान्य वर्गअधिकतम ₹2 लाख या लागत का 40%, जो कम हो
SC/STअधिकतम ₹2.50 लाख या लागत का 50%, जो कम हो

Bihar Oil Mill Subsidy 2026 : योजना के तहत Cold Press Oil Extraction Mill के लिए 10 HP या उससे अधिक क्षमता वाली Electric Motor Operated Machine को शामिल किया गया है।

Packaging Machine पर कितना अनुदान मिलेगा?

श्रेणीअनुदान
सामान्य वर्गअधिकतम ₹1.20 लाख या लागत का 40%, जो कम हो
SC/STअधिकतम ₹1.50 लाख या लागत का 50%, जो कम हो

Bihar Oil Mill Subsidy 2026 : इससे पात्र लाभुक तेल की पैकेजिंग के लिए मशीन स्थापित कर सकते हैं और अपने उत्पाद को बेहतर तरीके से बाजार तक पहुंचाने की दिशा में काम कर सकते हैं।

कुल कितनी इकाइयों को मिलेगा लाभ?

Bihar Oil Mill Subsidy 2026 : योजना में कुल 298 इकाइयों का भौतिक लक्ष्य रखा गया है। इसमें Cold Press Oil Extraction Mill और Packaging Machine के लिए सामान्य तथा SC/ST श्रेणी के अलग-अलग लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं।

कार्यक्रमसामान्य लक्ष्यSC/ST लक्ष्यकुल
Cold Press Oil Extraction Mill12326149
Packaging Machine12326149
कुल24652298

लाभार्थियों का चयन कैसे होगा?

Bihar Oil Mill Subsidy 2026 : इस योजना में आवेदन करने वाले सभी लोगों को सीधे अनुदान नहीं मिलेगा। लाभार्थियों का चयन लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। आवेदन प्राप्त होने के बाद कोटिवार लक्ष्य के अनुसार चयन किया जाएगा और साथ में प्रतीक्षा सूची भी तैयार की जाएगी। लॉटरी के बाद चयनित लाभुकों का verification कराया जाएगा। अगर verification के दौरान कोई चयनित लाभुक अपात्र पाया जाता है, तो प्रतीक्षा सूची में अगले पात्र किसान/लाभुक को चयनित किया जा सकता है।

इन 24 जिलों के लोगों को मिलेगा लाभ

  • पटना
  • नालन्दा
  • भोजपुर
  • रोहतास
  • कैमूर
  • गया जी
  • नवादा
  • औरंगाबाद
  • सारण
  • सिवान
  • गोपालगंज
  • मुजफ्फरपुर
  • पूर्वी चम्पारण
  • पश्चिमी चम्पारण
  • वैशाली
  • दरभंगा
  • समस्तीपुर
  • बेगूसराय
  • लखीसराय
  • जमुई
  • भागलपुर
  • बांका
  • पूर्णियाँ
  • कटिहार

Bihar Oil Mill Subsidy 2026 : Important Documents

  • आवेदक का फोटो
  • पहचान पत्र/आधार कार्ड
  • निजी जमीन के लिए भूमि स्वामित्व प्रमाण पत्र
  • किराये की जमीन होने पर स्टाम्प पेपर पर किरायानामा
  • Cold Press Oil Extraction एवं Packaging निर्माण स्थल का Geo-Tag Photo

Bihar Oil Mill Subsidy Online Apply कैसे करें?

  • सबसे पहले बिहार कृषि विभाग के DBT Portal पर जाएं।

Bihar Oil Mill Subsidy 2026

  • Website खुलने के बाद Online Services / ऑनलाइन सेवाएं वाले section में जाएं।
  • अब “कोल्ड प्रेस तेल निष्कर्षण एवं पैकेजिंग प्रोत्साहन योजना” वाले link पर क्लिक करें।
  • अब अपना किसान पंजीकरण संख्या दर्ज करें और खोजें/Search विकल्प पर क्लिक करें।
  • Registration details verify होने के बाद आवेदन से संबंधित page खुलेगा। यहां मांगी गई जानकारी भरें।
  • आवेदक का फोटो, Aadhaar/ID, जमीन का प्रमाण और Geo-Tag Photo सहित आवश्यक documents की एक PDF upload करें।
  • Final Submit करने से पहले नाम, मोबाइल नंबर, पता, जमीन की जानकारी और documents को एक बार ध्यान से check करें।
  • सारी जानकारी सही होने के बाद आवेदन को final submit करें।

आवेदन submit होने के बाद application number या confirmation का screenshot/PDF अपने पास सुरक्षित रखें। आगे selection और verification के समय इसकी जरूरत पड़ सकती है |



Bihar Oil Mill Subsidy 2026 : Important Links
Apply OnlineClick Here
Notice DownloadClick Here
Home PageClick Here
Official WebsiteClick Here
Bihar Oil Mill Subsidy 2026 क्या है?

Bihar Oil Mill Subsidy 2026 के तहत पात्र आवेदकों को Cold Press Oil Mill एवं संबंधित Packaging Machine स्थापित करने के लिए निर्धारित नियमों के अनुसार अनुदान दिया जाता है।

बिहार में Oil Mill पर कितनी सब्सिडी मिलेगी?

योजना के तहत ₹2.50 लाख तक अनुदान मिलने का प्रावधान है। वास्तविक अनुदान राशि इकाई, लागत और योजना के निर्धारित नियमों पर निर्भर करेगी।

क्या Bihar Oil Mill Subsidy के लिए Online आवेदन शुरू है?

हाँ, Bihar Oil Mill Subsidy के लिए Online आवेदन किया जा सकता है।

Cold Press Oil Mill Subsidy के लिए आवेदन कैसे करें?

इच्छुक आवेदक संबंधित बिहार कृषि विभाग के ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Oil Mill Subsidy के लिए कौन आवेदन कर सकता है?

योजना की निर्धारित पात्रता पूरी करने वाले व्यक्ति/आवेदक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले आधिकारिक दिशा-निर्देश और पात्रता जरूर जांचें।

Scroll to Top