सोमवार, 23 नवंबर 2026
ताज़ा
Dr. Rajendra Prasad Scholarship 2026-27: 10वीं-12वीं पास छात्रों को मिलेंगे ₹30,000, ऑनलाइन आवेदन शुरूPM YASASVI Scholarship 2026: 9वीं से 12वीं के छात्रों को मिलेगी ₹75,000 से ₹1.25 लाख तक स्कॉलरशिपBihar Labour Card Payment 2026 : लेबर कार्ड धारको को मिलेगा 5000 रुपये, वस्त्र सहायता योजना की घोषणा – नोटिस जारीDigital Life Certificate Status Check 2026: Jeevan Pramaan Status Online कैसे चेक करें, Accepted या RejectedCharacter Certificate Online Bihar 2026: बिहार में घर बैठे बनाएं चरित्र प्रमाण पत्र, जानें जरूरी दस्तावेज और Online Apply ProcessHCL Apprentice Recruitment 2026: Apply Online for 171 Posts, Eligibility, Age Limit & Last DateCV Raman Science Talent Search Competition 2027 : बिहार के 6वीं से 12वीं के छात्रों को लैपटॉप जीतने का मौका, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदनRRB NTPC UG Recruitment 2026: 1,688 Posts, 12th Pass Eligibility, Online Apply, Age Limit & Important DocumentsAgniveer Bharti New Update : अग्निवीर भर्ती में बड़ा बदलाव अब 4 नहीं 6 साल की होगी नौकरी, मिलेगा परमानेंट नौकरी का मौकाPM Jan Aushadhi Kendra Vacancy 2026 : जनऔषधि केंद्र खोलने का शानदार मौका ,आवेदन शुरू – मिलेगा 2 लाख रूपये प्रोत्साहन राशी

Bihar Gyan

ज्ञान से विकास की ओर

Bihar Udyami Yojana 2026: ₹10 लाख तक की सहायता, ₹5 लाख अनुदान, पात्रता व ऑनलाइन आवेदन

By Sanjit Kumar 8 मिनट
शेयर करेंWhatsAppTelegramFacebookX

Bihar Udyami Yojana 2026 : बिहार में अपना छोटा उद्योग या कारोबार शुरू करने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए Bihar Udyami Yojana यानी मुख्यमंत्री उद्यमी योजना एक महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना का संचालन बिहार सरकार के उद्योग विभाग के माध्यम से किया जाता है। इसका उद्देश्य राज्य में नए उद्यम स्थापित करने और लोगों को स्वरोजगार के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है। इस योजना के तहत पात्र आवेदकों को परियोजना के लिए अधिकतम ₹10 लाख तक की सहायता का प्रावधान है। उपलब्ध योजना विवरण के अनुसार स्वीकृत राशि के 50 प्रतिशत तक, अधिकतम ₹5 लाख, अनुदान के रूप में दिया जाता है। बाकी राशि योजना के नियमों के अनुसार ऋण के रूप में होती है।

Bihar Udyami Yojana 2026 : अगर आप इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए सोच रहे हैं तो आवेदन करने के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए आवेदन करने के लिए आपके पास क्या-क्या दस्तावेज होना जरूरी है जिसकी पूरी जानकारी विस्तार में बताएंगे इसीलिए हमारे इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक अंतर पढ़ें।

Bihar Udyami Yojana 2026 : इस आर्टिकल के अंत में हम आप सभी को डायरेक्ट लिंक उपलब्ध कराएंगे ताकि आप इस आर्टिकल का लाभ पूरा पूरा ले सके।

विषय सूची11 भाग
  1. Bihar Udyami Yojana 2026 : Overview
  2. Bihar Udyami Yojana क्या है?
  3. Bihar Udyami Yojana में कितनी राशि मिलती है?
  4. पैसा कितनी किस्त में मिलता है?
  5. Bihar Udyami Yojana  के लिए पात्रता
  6. Bihar Udyami Yojana  के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है?
  7. Bihar Udyami Yojana के लिए जरूरी डाक्यूमेंट्स
  8. Bihar Udyami Yojana Project List
  9. Bihar Udyami Yojana Selection Process
  10. Bihar Udyami Yojana  Apply Online कैसे करें?
  11. निष्कर्ष

Bihar Udyami Yojana 2026 : Overview

Name of Departmentउद्योग विभाग, बिहार सरकार
Name of Schemeमुख्यमंत्री उद्यमी योजना
Name of ArticleMukhyamantri Udyami Yojana
Type of ArticleGov. Scheme
योजना का उद्देश्यनए उद्योग एवं स्वरोजगार को बढ़ावा देना
अधिकतम परियोजना सहायता₹10 लाख तक
अधिकतम अनुदान₹5 लाख तक
अनुदानस्वीकृत राशि का 50% तक
आवेदन माध्यमOnline
आधिकारिक पोर्टलClick Here

Bihar Udyami Yojana क्या है?

Bihar Udyami Yojana 2026 : मुख्यमंत्री उद्यमी योजना बिहार सरकार की ऐसी योजना है जिसके माध्यम से पात्र लोगों को अपना नया उद्योग शुरू करने के लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाती है। योजना का उद्देश्य केवल ऋण उपलब्ध कराना नहीं है, बल्कि नए उद्यमों को शुरू करने के लिए आवश्यक पूंजी की समस्या को कम करना भी है।

Bihar Udyami Yojana 2026 : योजना के अंतर्गत अलग-अलग श्रेणियों के लिए प्रावधान किए गए हैं। आधिकारिक उद्यमी पोर्टल पर मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के साथ-साथ मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति/जनजाति उद्यमी योजना, मुख्यमंत्री अति पिछड़ा वर्ग उद्यमी योजना, मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना और मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक उद्यमी योजना जैसी श्रेणियों से संबंधित जानकारी भी उपलब्ध है।

Bihar Udyami Yojana में कितनी राशि मिलती है?

अगर आप जानना चाहते हैं कि बिहार उद्यमी योजना के अंतर्गत बिहार सरकार द्वारा कितने राशि उपलब्ध करवाई जाती है तो हम आप सभी के जानकारी के लिए बता दे की इस योजना के तहत अधिकतम ₹10 लाख तक की परियोजना सहायता का प्रावधान बताया गया है। इसमें स्वीकृत राशि का 50 प्रतिशत तक, अधिकतम ₹5 लाख, अनुदान के रूप में दिया जाता है। शेष राशि योजना के ऋण वाले हिस्से के रूप में होती है।

पैसा कितनी किस्त में मिलता है?

मुख्यमंत्री उद्यमी योजना में राशि 3 किस्तों में जारी की जाती है।

किस्तपरियोजना राशि का हिस्सा₹10 लाख पर
पहली किस्त25%₹2.50 लाख
दूसरी किस्त50%₹5.00 लाख
तीसरी किस्त25%₹2.50 लाख
कुल100%₹10 लाख
₹5 लाख कैसे लौटाना होगा?
  • ₹5 लाख तक अनुदान/सब्सिडी है — इसे वापस नहीं करना होता।
  • ₹5 लाख तक ब्याज-मुक्त ऋण है — यह ₹5 लाख वापस करना पड़ता है।
  • यानी ₹10 लाख मिलने पर सामान्य स्थिति में सरकार/योजना को वापस करने वाली राशि ₹5 लाख होगी।

Bihar Udyami Yojana  के लिए पात्रता

Bihar Udyami Yojana 2026 : बिहार उद्यमी योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए आवेदक के पास क्या पात्रता होना जरूरी है जिसकी पूरी जानकारी कुछ इस प्रकार से हैं।

  • आवेदक बिहार का स्थायी निवासी हो।
  • निर्धारित आयु सीमा के अंदर हो।
  • योजना की संबंधित श्रेणी के लिए पात्र हो।
  • नया उद्योग/परियोजना स्थापित करने की योजना हो।
  • निर्धारित शैक्षणिक योग्यता पूरी करता हो।
  • आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध हों।

Bihar Udyami Yojana  के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है?

Bihar Udyami Yojana 2026 : बिहार उद्यमी योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या होनी चाहिए जिसकी पूरी जानकारी कुछ इस प्रकार से हैं।

  •  आवेदक के पास शैक्षणिक योग्यता के रूप में 10वीं/12वीं/ITI/डिप्लोमा/स्नातक पास होनी चाहिए

Bihar Udyami Yojana के लिए जरूरी डाक्यूमेंट्स

Bihar Udyami Yojana 2026 : इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए आपके पास क्या-क्या आवश्यक दस्तावेज होना जरूरी है जिसकी पूरी सूची कुछ इस प्रकार से हैं।

  • मैट्रिक उत्तीर्णता प्रमाण-पत्र, जिसमें जन्मतिथि दर्ज हो।
  • इंटरमीडिएट या समकक्ष उत्तीर्णता प्रमाण-पत्र।
  • जाति प्रमाण-पत्र।
  • स्थायी निवास प्रमाण-पत्र।
  • दिव्यांगता प्रमाण-पत्र, यदि लागू हो।
  • आवेदक का Live Photograph।
  • आवेदक का Signature
  • Mobile Number
  • Email ID

Bihar Udyami Yojana Project List

Bihar Udyami Yojana 2026 : अगर आप जानना चाहते हैं कि बिहार उद्यमी योजना के अंतर्गत आते किस-किस बिजनेस या रोजगार कर सकते हैं जिसकी पूरी लिस्ट कुछ इस प्रकार से हैं।

  • आटा, सत्तू एवं बेसन उत्पादन
  • दाल मिल
  • तेल मिल
  • मखाना प्रोसेसिंग
  • मसाला उत्पादन
  • मधु प्रसंस्करण
  • बेकरी उत्पाद निर्माण
  • रेडीमेड वस्त्र निर्माण
  • कृषि यंत्र निर्माण
  • इलेक्ट्रिक व्हीकल असेंबलिंग
  • ऑटो गैरेज
  • कंप्यूटर हार्डवेयर असेंबलिंग एवं नेटवर्किंग
  • आईटी बिजनेस सेंटर
  • फ्लेक्स प्रिंटिंग
  • फर्नीचर निर्माण
  • गेट-ग्रिल एवं वेल्डिंग
  • स्टील फर्नीचर निर्माण
  • पशु आहार उत्पादन
  • पोल्ट्री फीड निर्माण
  • पैथोलॉजिकल जांच केंद्र
  • होटल/रेस्टोरेंट और फूड ऑन व्हील्स
  • जैम, जेली एवं सॉस उत्पादन
  • डिटर्जेंट/साबुन/शैम्पू निर्माण
  • PVC जूता-चप्पल निर्माण

Bihar Udyami Yojana Selection Process

Bihar Udyami Yojana 2026 : बिहार उद्यमी योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को किस प्रकार से सेलेक्शन किया जाता है जिसकी पूरी जानकारी यहां पर बताई गई है।

  • सबसे पहले पात्र आवेदकों से ऑनलाइन आवेदन लिया जाता है। आवेदन के समय मांगे गए व्यक्तिगत, शैक्षणिक, श्रेणी, परियोजना और अन्य दस्तावेज पोर्टल पर अपलोड करने होते हैं।
  • आवेदन प्राप्त होने के बाद उपलब्ध जानकारी और दस्तावेजों की जांच की जाती है। जिन आवेदनों में दस्तावेज या जानकारी में कमी पाई जाती है, उन्हें आगे Scrutiny/Draft प्रक्रिया में रखा जा सकता है।
  • समिति द्वारा Computerised Randomization (कंप्यूटर द्वारा लॉटरी) के माध्यम से अभ्यर्थियों का औपबंधिक चयन किया गया। साथ ही अलग से प्रतीक्षा सूची भी तैयार की गई।
  • Computerised Randomization से औपबंधिक रूप से चयनित आवेदनों की Scrutiny की जाती है।
  • अगर Scrutiny के दौरान किसी उम्मीदवार के दस्तावेज में कमी मिलती है, तो उसे आवश्यक दस्तावेज दोबारा/अतिरिक्त रूप से अपलोड करने का अवसर दिया जा सकता है।
  • Scrutiny पूरी होने के बाद पात्र पाए गए उम्मीदवारों की Final Selection List जारी की जाती है।

Bihar Udyami Yojana  Apply Online कैसे करें?

Bihar Udyami Yojana 2026 : बिहार उद्यमी योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए नीचे बताए गए सभी स्टेप को फॉलो करके आप आसानी से इस योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकते हैं और आप 10 लाख रुपए तक लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

  • सबसे पहले बिहार सरकार के उद्योग विभाग के आधिकारिक उद्यमी पोर्टल पर जाएं।
  • पोर्टल पर उपलब्ध MMUY/मुख्यमंत्री उद्यमी योजना से संबंधित विकल्प को खोलें।
  • आवेदन के लिए आवश्यक Registration या Login प्रक्रिया पूरी करें।
  • नाम, पता, मोबाइल और अन्य व्यक्तिगत जानकारी दर्ज करें।
  • अपनी शैक्षणिक योग्यता की जानकारी भरें।
  • पोर्टल पर उपलब्ध Project List में से अपनी परियोजना का चयन करें।
  • परियोजना से संबंधित वित्तीय जानकारी तथा बैंक से संबंधित विवरण दर्ज करें।
  • मांगे गए सभी दस्तावेजों की साफ और पढ़ने योग्य प्रतियां अपलोड करें।
  • सभी जानकारी जांचने के बाद आवेदन को Final Submit करें और आवेदन से संबंधित विवरण सुरक्षित रखें।

Note :-  इसके लिए आवेदन करने को लेकर विभाग द्वारा हर वर्ष एक आवेदन तिथि निर्धारित की जाती है | जिससे की इच्छुक व्यक्ति निर्धारित समय से इसके लिए आवेदन कर सके |



Bihar Udyami Yojana 2026 : Important Links
For Online Apply LinkClick Here
Home PageClick Here
Official WebsiteClick Here

निष्कर्ष

Bihar Udyami Yojana 2026 बिहार सरकार के उद्योग विभाग की योजना है, जिसके माध्यम से पात्र लोगों को नया उद्योग या व्यवसाय शुरू करने के लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाती है। योजना के तहत परियोजना के लिए अधिकतम ₹10 लाख तक की सहायता और स्वीकृत राशि के 50 प्रतिशत तक, अधिकतम ₹5 लाख अनुदान का प्रावधान उपलब्ध विवरण में बताया गया है।

इन्हें भी पढ़े :-

 

शेयर करेंWhatsAppTelegramFacebookX
लेखक के बारे में

Sanjit Kumar

Bihar Gyan की टीम के सदस्य — सरकारी नौकरी, योजनाओं और शिक्षा से जुड़ी हर अपडेट आसान भाषा में आप तक पहुँचाते हैं।

सभी पोस्ट देखें

Leave a Comment