Bihar Police SI Admit Card 2026 : बिहार पुलिस SI परीक्षा एडमिट कार्ड ऐसे डाउनलोड करे सिर्फ एक क्लिक में

Bihar Police SI Admit Card 2026

Bihar Police SI Admit Card 2026 : बिहार पुलिस में Sub Inspector (SI) बनने का सपना देख रहे हजारों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आ चुकी है। Bihar Police Subordinate Services Commission (BPSSC) ने बिहार पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती 2025–26 के अंतर्गत आयोजित होने वाली प्रारंभिक लिखित परीक्षा की तिथि और एडमिट कार्ड से जुड़ी आधिकारिक सूचना जारी कर दी है। आयोग के अनुसार Bihar Police SI Admit Card 2026 को 30 दिसंबर 2025 से ऑनलाइन उपलब्ध कराया जाएगा, जिसे सभी पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे।

इस लेख में आपको Bihar Police SI Admit Card 2026, परीक्षा तिथि, शिफ्ट टाइमिंग, डाउनलोड प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज और महत्वपूर्ण निर्देशों की पूरी जानकारी आसान और सरल भाषा में दी जा रही है। यदि आपने भी विज्ञापन संख्या 05/2025 के अंतर्गत आवेदन किया है, तो यह लेख आपके लिए बेहद उपयोगी है।

इस आर्टिकल के अंत में हम आप सभी को डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करेंगे, ताकि आप इस आर्टिकल का लाभ पूरा, पूरा ले सके।

Bihar Police SI Admit Card 2026 : Overview

Conducting Authority Bihar Police Subordinate Services Commission
Exam Name Bihar Police Sub Inspector Recruitment 2025–26
Advertisement Number 05/2025
Post Name Police Sub Inspector
Total Vacancies 1799
Exam Stage Preliminary Written Examination
Exam Mode Offline OMR Based
Admit Card Release Date 30 December 2025
Official Website bpssc.bihar.gov.in

BPSSC Bihar Police SI Exam Date 2026

BPSSC द्वारा जारी सूचना के अनुसार Bihar Police SI Prelims Exam 2026 का आयोजन दो अलग अलग तिथियों पर किया जाएगा। परीक्षा 18 जनवरी 2026 और 21 जनवरी 2026 को होगी। दोनों दिन परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी और प्रत्येक शिफ्ट की अवधि दो घंटे की होगी।

अभ्यर्थियों को यह ध्यान रखना जरूरी है कि रिपोर्टिंग समय के बाद परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसलिए सभी उम्मीदवार समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें।

Bihar Police SI Exam Schedule 2026 (Shift Wise)

Exam Date Shift Reporting Time Exam Time
18 January 2026 Shift 1 08:30 AM 10:00 AM to 12:00 Noon
18 January 2026 Shift 2 01:00 PM 02:30 PM to 04:30 PM
21 January 2026 Shift 1 08:30 AM 10:00 AM to 12:00 Noon
21 January 2026 Shift 2 01:00 PM 02:30 PM to 04:30 PM

Details Mentioned on Bihar Police SI Admit Card 2026

एडमिट कार्ड पर निम्नलिखित जानकारी दर्ज होती है:

  • आयोग का नाम
  • उम्मीदवार का नाम
  • Registration Number और Roll Number
  • परीक्षा का नाम
  • परीक्षा तिथि
  • Exam Shift
  • Reporting Time
  • परीक्षा केंद्र का नाम और पता
  • महत्वपूर्ण परीक्षा निर्देश

Bihar Police SI Selection Process 2026

बिहार पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती की चयन प्रक्रिया निम्न चरणों में पूरी होगी:

  • Preliminary Written Examination
  • Mains Written Examination
  • Physical Efficiency Test
  • Physical Standard Test
  • Final Merit List

यदि Bihar Police SI Admit Card 2026 में किसी प्रकार की गलती पाई जाती है, तो उम्मीदवार को तुरंत BPSSC से संपर्क करना चाहिए।

How To Download Bihar Police SI Admit Card 2026?

Bihar Police SI Admit Card 2026 डाउनलोड करने की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन और आसान है। उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करें

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आपको इसके आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर जाना होगा।
  • होमपेज पर जाने के बाद अब आपके सामने Bihar Police टैब पर क्लिक करें
  • Download Admit Card for Bihar Police Sub Inspector Preliminary Examination 2026 लिंक चुनें
  • अब आपको अपना registration Number और Date of Birth दर्ज करें
  • इसके बाद आपके सामने captcha Code भरकर Login बटन पर क्लिक करें
  • स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा
  • एडमिट कार्ड को PDF फॉर्मेट में डाउनलोड करें
  • स्पष्ट प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रखें

ऊपर बताए गए सभी स्टेप को फॉलो करके आप आसानी से बिहार पुलिस SI का परीक्षा एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।



Important Links

For Admit Card Download Click Here
 

Download Exam Centre Wise List of Candidates

Notice Click Here
Official Website Click Here

निष्कर्ष

Bihar Police SI Admit Card 2026 परीक्षा में शामिल होने के लिए सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें, उसमें दी गई सभी जानकारियों को ध्यान से जांचें और परीक्षा के दिन सभी जरूरी दस्तावेज साथ लेकर जाएं। सही रणनीति और समयबद्ध तैयारी के साथ आप इस भर्ती प्रक्रिया में सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

इन्हें भी पढ़े :- 

Scroll to Top