Bihar Badh Pashu Chhati Anudan 2026 : बिहार बाढ़ में पशु क्षति पर सरकार दे रही है 37,500 तक अनुदान- आवेदन शुरू

Bihar Badh Pashu Chhati Anudan 2026

Bihar Badh Pashu Chhati Anudan 2026 : बिहार सरकार के डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग के तरफ से बाढ़/आपदा के कारण पशु मृत्यु होने पर सहाय्य अनुदान के लिए आवेदन शुरू कर दिए गये है | आपको बता दे इस योजना के तहत लाभ को लेकर विभाग के तरफ से ऑफिसियल नोटिस जारी कर जानकारी दी गई है |

Bihar Badh Pashu Chhati Anudan 2026 : इस योजना के तहत लाभ किस प्रकार से मिलेगा, इसके तहत कौन-कौन से पशु क्षति पर लाभ मिलेगा और इसके तहत लाभ के लिए आवेदन किस प्रकार से करना होगा | इसके बारे में पूरी जानकारी हम इस आर्टिकल में विस्तार से बताने वाले है | जिससे की पात्र पशुपालक इस आर्टिकल के माध्यम से योजना के बारे में जानकारी प्राप्त कर इसके लिए आवेदन कर सके |

Bihar Badh Pashu Chhati Anudan 2026 : इस योजना तहत लाभ के लिए आवेदन करने और इस बारे मे अधिक जानकारी के लिए आप इसका ऑफिसियल नोटिस दिए गये लिंक के माध्यम से पढ़ सकते है | 

Bihar Badh Pashu Chhati Anudan 2026 : Overviews
Name of Article Bihar Badh Pashu Chhati Anudan 2026 : बिहार बाढ़ में पशु क्षति पर सरकार दे रही है 37,500 तक अनुदान- आवेदन शुरू
Type of Article Sarkari Yojana 
Scheme Name बाढ़/आपदा के कारण पशु मृत्यु होने पर सहाय्य अनुदान
Benefit37500/- तक अनुदान 
Apply DateAlready Started
Apply Mode Offline 
Official Websitestate.bihar.gov.in/ahd/CitizenHome

Bihar Badh Pashu Chhati Anudan 2026

Bihar Badh Pashu Chhati Anudan 2026 : बिहार में बाढ़ की वजह से फसलो के साथ ही पशु को भी भारी नुकशान हुआ है | इसलिए राज्य सरकार के तरफ से इस नुकशान को देखते हुए बाढ़/आपदा के कारण पशु मृत्यु होने पर सहाय्य अनुदान के तहत लाभ के घोषणा कर दी गई है | 

Bihar Badh Pashu Chhati Anudan 2026 : इसके तहत ऐसे पशुपालक जिनके पशु की मृत्यु बाढ़/आपदा की वजह से हुई है उन्हें इस योजना के तहत आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी | आपको बता दे की इसके तहत अलग-अलग प्रकार के पशु के लिए अलग-अलग वित्तीय अनुदान की राशी तय की गई है | जिससे की पशुपालन के नुकशान को कम किया जा सके | 

Bihar Badh Pashu Chhati Anudan 2026

Bihar Badh Pashu Chhati Anudan 2026 : तो अगर आप एक पशुपालक है और आपके पशु का नुकशान हुआ है तो जल्द से जल्द जाकर इस योजना के तहत लाभ के लिए आवेदन करे | इस योजना के तहत लाभ कितना मिलेगा और इसके तहत लाभ के लिए आवेदन किस प्रकार से करना है इसके बारे में निचे विस्तार में जानकारी पढ़ सकते है | 

Bihar Badh Pashu Chhati Anudan 2026 के तहत मिलने वाले लाभ

इस योजना के तहत सरकार के तरफ से पशु क्षति को देखते हुए अनुदान दिए जायेगे | ये अनुदान पशु के प्रकार के अनुसार दिए जायेगे | आपको बता दे की दुग्धकारी पशु की क्षति में 37,500 तक अनुदान दिए जायेगे वहीं भारवाही पशु में 32,000 तक अनुदान दिए जायेगे | इसके आलावा अन्य प्रकार के पशु को अलग-अलग प्रकार से लाभ दिए जायेगे | इसके तहत कौन-से पशु के लिए कितना लाभ मिलेगा इसके बारे में पूरी जानकारी निचे विस्तार में दी गई है | 

Bihar Badh Pashu Chhati Anudan 2026 : बाढ़/आपदा के कारण पशु मृत्यु होने पर सहाय्य अनुदान की दर

पशु का प्रकारराशी प्रति इकाईअधिकतम अनुमान्य (प्रति परिवार)
दुग्धकारी पशु :

(क) गाय/भैंस/ऊँट/याक मिथुन आदि

37,500/-3 पशु तक सीमित
(ख) बकरी/भेड़/ सुकर4,000/-30 पशु तक सीमित
भारवाही पशु :

(क) बैल/ ऊँट/ घोडा आदि

32,000/-03 पशु तक सीमित
(ख) बछड़ा/ खच्चड़/ गदहा/ टट्टू20,000/-06 पशु तक सीमित
पौल्ट्री100/-अधिकतम सीमा 5000/- रूपये
घर के साथ संलग्न पशु शेड अग्निकांड हेतु3,000/-प्रति पशु शेड

Bihar Badh Pashu Chhati Anudan 2026 अभ्युक्ति

  • आर्थिक रूप से उत्पादक पशुओं की वास्तविक क्षति के अनुसार सीमित होगी |
  • किसी अन्य सरकारी योजना से प्राप्त होने वाली सहायता (यथा एवियन इंफ्लुएंजा से पक्षियों की मृत्यु या अन्य बीमारियों से मृत्यु) की स्थिति में यह सहाय्य अनुदान देय नहीं होगा |

Bihar Badh Pashu Chhati Anudan 2026 : आवेदन फॉर्म में देनी होगी ये सभी जानकारी

  • नाम
  • पता
  • मोबाइल नंबर
  • आधार नंबर
  • मृत पशु से संबंधित विवरण
  • मृत्यु का कारण
  • बैंक खाता का ब्यौरा

Bihar Badh Pashu Chhati Anudan 2026 : आवेदन कैसे करें?

इसके लिए आवेदन करने के दो प्रक्रिया रखी गई है | आपको बता दे की ये आवेदन प्रक्रिया स्थिति के आधार पर निर्धारित की गई है |

अगर पशु का शव प्राप्त होता है तो आपको किस प्रकार से करना होगा | अगर शव प्राप्त नहीं होता है तो ऐसी स्थिति में आवेदन किस प्रकार से करना है इसके बारे में पूरी जानकारी हम आपको निचे विस्तार में बताने वाले है |

Bihar Badh Pashu Chhati Anudan 2026 पशु मृत्यु के पश्चात् अगर शव प्राप्त हो :

अगर आपके पशु का शव प्राप्त होता है तो आपको इसके लिए आवेदन किस प्रकार से करना है इसके बारे में निचे विस्तार में बताई गई है :-

पशुपालक निकटतम पशु चिकित्सा पदाधिकारी को सूचना दें तथा विहित प्रपत्र (प्रपत्र-क) में आवेदन दें |

आवेदन मुखिया/ पंचायत समिति सदस्य/ जिला परिषद सदस्य/ सरपंच / पंच / वार्ड सदस्य द्वारा अग्रसारित होना चाहिए (प्रपत्र -क) | पशु चिकित्सा पदाधिकारी आवेदन अंचलाधिकारी को प्रेषित करेंगे |

अंचलाधिकारी प्रतिवेतन के अनुसार स्वीकृति हेतु आवश्यक कारवाई करेंगे |

Bihar Badh Pashu Chhati Anudan 2026 पशु शव प्राप्त नहीं होने की स्थिति में : 

अगर आपके पशु का शव प्राप्त नहीं होता है तो आपको इसके लिए आवेदन किस प्रकार से करना है इसके बारे में निचे विस्तार में बताई गई है :-

पशुपालन स्थानीय थाना में पशु क्षति के संबंधी में सनहा / प्राथमिकी दर्ज कराये |

पशुपालन सनहा /प्राथमिकी की प्रति संलंग्न कर आवेदन अंचलाधिकारी को देंगे | अंचलाधिकारी राजस्व कर्मचारी/ अन्य कर्मी से वास्तविक रूप से पशु क्षति संबधी जांचोपरांत स्वीकृति हेतु अग्रेतर कारवाई करेंगे (प्रपत्र -ग) |

अंचलाधिकारी पशु क्षति संबंधी सूचना को ससमय जिला पदाधिकारी को उपलब्ध करायेगे (प्रपत्र-ख/प्रपत्र-ग) | जिला पदाधिकारी द्वारा आवश्यक जांचोपरांत अभिलेख स्वीकृत कराकर घटना के एक सप्ताह के अन्दर सहाय्य अनुदान का भुगतान किया जायेगा |

विहित प्रपत्र-क,ख एवं ग तथा विस्तृत मानक संचालन प्रक्रिया विभागीय वेबसाइट , जिला पशुपालन कार्यालय एवं भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी/ प्रखंड पशु पदाधिकारी के कार्यालय में उपलब्ध है |



Bihar Badh Pashu Chhati Anudan 2026 : Important Links
Check Official NotificationClick Here
Home PageClick Here
Official WebsiteClick Here
Bihar Badh Pashu Chhati Anudan 2026 kya hai?

Bihar Badh Pashu Chhati Anudan प्राकृतिक आपदा या बाढ़ के कारण पशुओं की मृत्यु होने पर पशुपालकों को दी जाने वाली सहायता है।

Bihar me pashu ki maut par kitna anudan milega?

नोटिस में पशु की श्रेणी के अनुसार अलग-अलग सहायता राशि निर्धारित है। दुधारू पशुओं के लिए ₹37,500 प्रति पशु तक सहायता का प्रावधान है।

Kin pashuon ki maut par anudan milega?

नोटिस के अनुसार दुधारू एवं भारवाही पशुओं के साथ बकरी/भेड़/सूकर आदि पशुओं के लिए भी निर्धारित दरों पर सहायता का प्रावधान है।

Bihar Pashu Chhati Anudan 2026 ke liye apply kaise karein?

पशु की मृत्यु के बाद पशुपालक को संबंधित पशु चिकित्सा पदाधिकारी को सूचना देकर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन करना होगा।

Agar pashu ka shav nahi milta hai to kya karein?

ऐसी स्थिति में स्थानीय थाना में पशु क्षति से संबंधित सनहा/प्राथमिकी दर्ज कराकर उसकी प्रति के साथ निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन किया जा सकता है।

इन्हें भी पढ़े :-
Scroll to Top