PM Mudra Yojana Loan 2026 : अगर आप अपना छोटा कारोबार शुरू करना चाहते हैं या पहले से चल रहे बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए पैसों की जरूरत है, तो प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (PMMY) आपके लिए महत्वपूर्ण सरकारी ऋण योजना हो सकती है। इस योजना के तहत छोटे और सूक्ष्म कारोबार से जुड़ी आय-सृजन गतिविधियों के लिए बिना जमानत/Collateral के संस्थागत ऋण उपलब्ध कराया जाता है। वर्तमान व्यवस्था में मुद्रा लोन की अधिकतम सीमा ₹20 लाख है।
PM Mudra Yojana Loan 2026 के तहत ₹20 लाख तक के लोन दिया जाता है तो अगर आप PM Mudra Yojana Loan लेनाचाहते है तो इसके लिए क्या पात्रता, क्या क्या दस्तावेज लगेंगे जिसकी पुरी जानकारी विस्तार में बताएंगे।
PM Mudra Yojana Loan 2026 : Overview
| Name of Scheme | PM Mudra Yojana Loan |
| Name of Article | PM Mudra Yojana Loan 2026 |
| Type of Article | Gov. Scheme |
| प्रमुख लाभार्थी | Micro और Small Business से जुड़े उद्यमी |
| अधिकतम ऋण | ₹20 लाख तक |
| Official Website | Click Here |
PM Mudra Yojana Loan 2026 – क्या है?
PM Mudra Yojana Loan 2026 : प्रधानमंत्री मुद्रा योजना यानी Pradhan Mantri MUDRA Yojana (PMMY) केंद्र सरकार की एक प्रमुख ऋण योजना है, जिसे 8 अप्रैल 2015 को शुरू किया गया था। इसका उद्देश्य ऐसे छोटे कारोबार और सूक्ष्म उद्यमों तक संस्थागत ऋण पहुंचाना है, जिन्हें अपना काम शुरू करने, चलाने या बढ़ाने के लिए वित्तीय सहायता की जरूरत होती है।
PM Mudra Yojana Loan 2026 : इस योजना के अंतर्गत Manufacturing, Trading और Service Sector से जुड़ी आय-सृजन गतिविधियों के लिए ऋण दिया जा सकता है। इसके अलावा कृषि से जुड़ी कुछ allied activities जैसे डेयरी, पोल्ट्री, मधुमक्खी पालन, मत्स्य पालन और पशुपालन भी योजना के दायरे में आ सकती हैं।
PM Mudra Yojana का उद्देश्य
PM Mudra Yojana Loan 2026 : प्रधानमंत्री मुद्रा योजना का व्यापक उद्देश्य छोटे और सूक्ष्म उद्यमों को औपचारिक वित्तीय व्यवस्था से जोड़ना और आय-सृजन वाली गतिविधियों के लिए ऋण उपलब्ध कराना है। सरकार ने इसे “Funding the Unfunded” के उद्देश्य से शुरू किया था।
अप्रैल 2026 में सरकार द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, 27 मार्च 2026 तक PMMY के अंतर्गत 57 करोड़ से अधिक ऋण खातों में कुल ₹40.07 लाख करोड़ की राशि वितरित की जा चुकी है
PM Mudra Yojana में कितने प्रकार का लोन मिलता है?
PM Mudra Yojana Loan 2026 : अगर आप जानना चाहते है की इस योजना के तहत कितने प्रकार का लोन दिया जाता है जिसकी पुरी जानकारी विस्तार में बताएंगे हम आप सभी के जानकारी के लिए बता दे की इस योजना के तहत ₹20 लाख तक की पूरी सीमा हर नए आवेदक को सीधे उपलब्ध नहीं होती। ₹10 लाख से अधिक का ऋण Tarun Plus के अंतर्गत आता है।
| लोन श्रेणी | ऋण राशि |
| Shishu | ₹50,000 तक |
| Kishor | ₹50,001 से ₹5 लाख तक |
| Tarun | ₹5 लाख से अधिक और ₹10 लाख तक |
| Tarun Plus | ₹10 लाख से अधिक और ₹20 लाख तक |
Tarun Plus उन उद्यमियों के लिए है जिन्होंने पहले Tarun Category के अंतर्गत मुद्रा लोन लिया हो और उसे सफलतापूर्वक चुका दिया हो। यह व्यवस्था 24 अक्टूबर 2024 से लागू की गई थी।
PM Mudra Yojana Loan 2026 के लिए कौन आवेदन कर सकता है?
PM Mudra Yojana Loan 2026 : अगर आप जानना चाहते है पीएम मुद्रा योजना लोन के तहत कौन कौन आवेदन कर सकते है जिसकी पुरी जानकारी कुछ इस प्रकार से है
- छोटी दुकान चलाने वाले
- छोटे Manufacturing Business वाले
- Service Business करने वाले
- फल-सब्जी विक्रेता
- Food Service/Restaurant से जुड़े छोटे
- कारोबारी
- Repair Shop चलाने वाले
- Artisan और Handicraft Worker
- Food Processing Business
- छोटे Transport/Truck Operator
- Machine Operator
PM Mudra Yojana Loan 2026 के लिए जरूरी दस्तावेज
PM Mudra Yojana Loan 2026 : अगर आप इस योजना के तहत आवेदन चाहते हैं आवेदन करने के लिए आपके पास क्या-क्या आवश्यक दस्तावेज होना जरूरी है जिसकी पूरी जानकारी कुछ इस प्रकार से है आवेदन करते समय बताए गए दस्तावेज अपने पास रखना होगा
- Aadhaar Card
- PAN Card
- Mobile Number
- Bank Account/Passbook
- Passport Size Photograph
- Address/Residence Proof
- व्यवसाय से संबंधित जानकारी
- Business Plan या Project से जुड़े कागजात, यदि मांगे जाएं
- जाति प्रमाण पत्र, यदि संबंधित लाभ/श्रेणी के लिए आवश्यक हो
- अन्य दस्तावेज जो बैंक द्वारा मांगे जाएं
PM Mudra Loan 2026 के लिए Offline आवेदन कैसे करें?
PM Mudra Yojana Loan 2026 : अगर आप इस योजना के अंतगर्त आवेदन करना चाहते हैं आवेदन करने के लिए नीचे बताए गए सभी स्टेप को फॉलो करके आप आसानी से इस योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं
- सबसे पहले अपने नजदीकी बैंक या संबंधित Lending Institution में जाएं।
- बैंक अधिकारी से PM Mudra Loan के बारे में जानकारी लें और अपनी कारोबारी जरूरत के अनुसार उपयुक्त Loan Category समझें।
- आवेदन फॉर्म प्राप्त करें और उसमें मांगी गई जानकारी सही-सही भरें।
- आवेदन के साथ आवश्यक दस्तावेजों की प्रतियां लगाएं।
- भरा हुआ फॉर्म बैंक में जमा करें।
- आवेदन जमा करने के बाद प्राप्त होने वाली रसीद या acknowledgement को सुरक्षित रखें।
- बैंक आपके आवेदन और दस्तावेजों की जांच करेगा।
- अगर आपका आवेदन सही पाया जाता है तो आपको इस योजना के तहत लोन दिया जायेगा
उपर बताएं गये सभी स्टेप को फ़ॉलो करके आप आसानी से इस योजना के तहत लोन प्राप्त कर सकते है
PM Mudra Loan 2026 के लिए Online आवेदन कैसे करें?
PM Mudra Yojana Loan 2026 : अगर आप ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है ऑनलाइन आवेदन करने के लिए निचे बताये गये सभी स्टेप को फॉलो करके आप आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं
- सबसे पहले JanSamarth Portal खोलें।
- Portal के Home Page पर जाने के बाद “Check Eligibility” या संबंधित Business Loan विकल्प पर जाएं।
- अपनी व्यक्तिगत जानकारी, जैसे नाम, मोबाइल नंबर, आय आदि मांगी गई जानकारी भरें।
- अपने व्यवसाय से संबंधित जानकारी दर्ज करें।
- Portal आपकी दी गई जानकारी के आधार पर उपलब्ध योजनाओं और संभावित lenders की जानकारी दिखा सकता है।
- PMMY/Mudra Loan से संबंधित विकल्प चुनकर आगे बढ़ें
- अब आपसे मांगे गये सभी आवश्य्क दस्तावेज को अपलोड करे
- आवेदन फॉर्म को Submit करने से पहले सभी जानकारी अच्छी तरह जांच लें।
- आवेदन Submit होने के बाद Application/Reference Number सुरक्षित रख लें।
उपर बताये गये सभी स्टेप को फॉलो करके आप आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं इस योजना के अंतर्गत
PM Mudra Yojana Loan 2026 : Important Links
| Apply Online | Click Here |
| Home Page | Click Here |
| Official Website | Click Here |
निष्कर्ष :
PM Mudra Yojana Loan 2026 छोटे कारोबार और स्वरोजगार से जुड़े लोगों के लिए संस्थागत ऋण प्राप्त करने की एक महत्वपूर्ण व्यवस्था है। इसके तहत Shishu, Kishor, Tarun और Tarun Plus चार श्रेणियों में ऋण उपलब्ध कराया जाता है। वर्तमान व्यवस्था में अधिकतम सीमा ₹20 लाख है, लेकिन ₹10 लाख से ऊपर का ऋण Tarun Plus के अंतर्गत आता है और इसके लिए पहले Tarun ऋण को सफलतापूर्वक चुकाने की शर्त लागू है।



