Bihar Rajya Fasal Sahayata Yojana 2026 : किसानों को मिलेगा ₹20,000 तक अनुदान, ऑनलाइन आवेदन शुरू, जल्दी करें Apply

Bihar Rajya Fasal Sahayata Yojana 2026

Bihar Rajya Fasal Sahayata Yojana 2026 : बिहार के किसानों के लिए राज्य सरकार की ओर से एक महत्वपूर्ण योजना के तहत खरीफ 2026 मौसम के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस योजना का उद्देश्य प्राकृतिक कारणों से फसल उत्पादन में होने वाले नुकसान की स्थिति में किसानों को आर्थिक सहायता देना है। योजना के तहत फसल उत्पादन में 20 प्रतिशत तक क्षति होने पर ₹7,500 प्रति हेक्टेयर और 20 प्रतिशत से अधिक क्षति होने पर ₹10,000 प्रति हेक्टेयर की सहायता राशि देने का प्रावधान है। सहायता अधिकतम 2 हेक्टेयर तक के लिए दी जाएगी।

खास बात यह है कि इस योजना के लिए किसानों से किसी तरह का प्रीमियम नहीं लिया जाता और आवेदन निःशुल्क है। खरीफ 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2026 बताई गई है। बिहार सरकार के सहकारिता विभाग की वेबसाइट पर भी बिहार राज्य फसल सहायता योजना को विभाग की प्रमुख योजनाओं में शामिल किया गया है।

इस आर्टिकल के अंत में हम आप सभी को डायरेक्ट लिंक उपलब्ध कराएंगे ताकि आप इस आर्टिकल का लाभ पूरा पूरा ले सकेें।

Bihar Rajya Fasal Sahayata Yojana 2026 : Overview
Name of Departmentसहकारिता विभाग, बिहार सरकार
Name of Schemeबिहार राज्य फसल सहायता योजना
Type of ArticleGov. Scheme
मौसमखरीफ 2026
आवेदन का माध्यमऑनलाइन
20% तक फसल क्षति₹7,500 प्रति हेक्टेयर
20% से अधिक क्षति₹10,000 प्रति हेक्टेयर
अधिकतम क्षेत्र2 हेक्टेयर
आवेदन की अंतिम तिथि31 अक्टूबर 2026
Official WebsiteClick Here

क्या है बिहार राज्य फसल सहायता योजना?

बिहार राज्य फसल सहायता योजना किसानों को फसल उत्पादन में होने वाले नुकसान से आर्थिक राहत देने के उद्देश्य से चलाई जाती है। खेती पूरी तरह मौसम पर निर्भर रहती है और बारिश, सूखा, बाढ़, आंधी या अन्य प्राकृतिक परिस्थितियों के कारण कई बार किसान की मेहनत और लागत दोनों प्रभावित हो जाती हैं। ऐसी स्थिति में किसान को कुछ आर्थिक सहारा मिल सके, इसी उद्देश्य से यह योजना बनाई गई है। योजना के अंतर्गत पात्र किसानों की फसल क्षति का आकलन किया जाता है और निर्धारित नियमों के अनुसार सहायता राशि दी जाती है।

Bihar Rajya Fasal Sahayata Yojana 2026 : इस योजना की एक खास बात यह है कि किसान से इसके लिए कोई प्रीमियम नहीं लिया जाता। यानी आवेदन करने के लिए किसान को अलग से बीमा जैसा प्रीमियम जमा नहीं करना पड़ता। बिहार में इस योजना के तहत किसानों को फसल नुकसान पर आर्थिक सहायता देने की व्यवस्था पहले से लागू है।

Bihar Rajya Fasal Sahayata Yojana 2026 : Important Date

EventDate
Application Start DateAlready Started
Application Last Date31 अक्टूबर 2026

Bihar Rajya Fasal Sahayata Yojana 2026

Bihar Rajya Fasal Sahayata Yojana 2026 : फसल नुकसान पर कितनी सहायता मिलेगी?

Bihar Rajya Fasal Sahayata Yojana 2026 : इस योजना के अंतगर्त फसल नुकसान होने पर बिहार सरकार द्वारा कितना मुआवजा मिलेगा जिसकी पूरी जानकारी कुछ इस प्रकार से है।

  • 20 प्रतिशत तक फसल क्षति: ₹7,500 प्रति हेक्टेयर
  • 20 प्रतिशत से अधिक फसल क्षति: ₹10,000 प्रति हेक्टेयर
  • सहायता अधिकतम 2 हेक्टेयर क्षेत्र तक मिलेगी।

Bihar Rajya Fasal Sahayata Yojana 2026 : खरीफ 2026 में कौन-कौन सी फसलें शामिल हैं?

Bihar Rajya Fasal Sahayata Yojana 2026 : खरीफ 2026 के लिए फसलों को पंचायत स्तरीय और जिला स्तरीय श्रेणियों में दिखाया गया है। जो की कुछ इस प्रकार से है।

चायत स्तरीय फसल

  • अगहनी धान
  • भदई मक्का

जिला स्तरीय फसल

  • सोयाबीन
  • मखाना
  • आलू
  • बैंगन
  • टमाटर
  • गोभी

Bihar Rajya Fasal Sahayata Yojana 2026 : कौन किसान आवेदन कर सकता है?

  • योजना में मुख्य रूप से रैयत किसान, गैर-रैयत किसान तथा आंशिक रूप से रैयत एवं गैर-रैयत किसान के लिए आवेदन की व्यवस्था बताई गई है।
  • रैयत किसान से सामान्य तौर पर ऐसे किसान समझे जाते हैं जिनके पास अपनी जमीन से संबंधित वैध दस्तावेज होते हैं। वहीं गैर-रैयत किसान दूसरे की जमीन पर खेती करने वाला किसान हो सकता है।
  • प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत कृषि विभाग, बिहार सरकार द्वारा पंजीकृत एवं सत्यापित रैयत श्रेणी के किसान इस योजना में निर्धारित श्रेणी के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।

Bihar Rajya Fasal Sahayata Yojana 2026 : आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

Bihar Rajya Fasal Sahayata Yojana 2026 : इस योजना के अंतगर्त आवेदन करने के लिए नीचे बताए गए सभी दस्तावेज अपने पास रखना होगा तभी आप आसानी से इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।

  • स्व-घोषणा पत्र
  • जमीन से संबंधित राजस्व रसीद/दस्तावेज
  • खेती और बुआई क्षेत्र से संबंधित जानकारी
  • किसान का आधार/पहचान संबंधी विवरण
  • बैंक खाते की जानकारी

Bihar Fasal Sahayata Yojana 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?

Bihar Rajya Fasal Sahayata Yojana 2026 : अगर आप इस योजना का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो नीचे बताए गए सभी स्टेप को फॉलो करके आप आसानी से इस योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकते हैं।

  • सबसे पहले बिहार सहकारिता विभाग की आधिकारिक वेबसाइट या योजना के लिए उपलब्ध ई-सहकारी पोर्टल पर जाएं।

Bihar Rajya Fasal Sahayata Yojana 2026

  • वेबसाइट पर बिहार राज्य फसल सहायता योजना – खरीफ 2026 से संबंधित आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • अब मांगी गई जानकारी जैसे किसान का नाम, पता, मोबाइल नंबर, किसान की श्रेणी और अन्य जरूरी विवरण भरें।
  • जिस फसल के लिए आवेदन करना है, उसका नाम और बुआई का क्षेत्रफल सही-सही दर्ज करें।
  • अब किसान की श्रेणी के अनुसार मांगे गए दस्तावेज अपलोड करें। रैयत और गैर-रैयत किसानों के लिए दस्तावेज अलग हो सकते हैं।
  • सारी जानकारी भरने के बाद फॉर्म को एक बार अच्छी तरह जांच लें और फिर Final Submit करें।

जैसे ही फाइनल सबमिट वाले ऑप्शन पर क्लिक करेंगें आपका आवेदन सफलता पुर्वक हो जायेगा।



Bihar Rajya Fasal Sahayata Yojana 2026 : Important Links
Apply OnlineClick Here
Short NoticeClick Here
Home PageClick Here
Official WebsiteClick Here
इन्हें भी पढ़े :-
Scroll to Top