शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026
ताज़ा
UPBOCW Lab Attendant Recruitment 2026: योग्यता, आयु सीमा, सैलरी और ऑनलाइन आवेदन की पूरी जानकारीIndia Post Staff Car Driver Recruitment 2026 : 10वीं पास के लिए ड्राइवर की नई भर्ती, आवेदन शुरूBihar Data Entry Operator Vacancy 2026 : बिहार में 12वीं पास के लिए डाटा एंट्री ऑपरेटर बनने का शानदार मौका, ऑनलाइन आवेदन शुरूKasturba Gandhi Girls School Recruitment 2026: 8वीं पास से Graduation और B.Ed वालों के लिए 158 पदों पर भर्ती, आवेदन शुरूPM Kisan 24th Installment Payment Out : पीएम किसान 24वीं क़िस्त का पैसा अभी-अभी हुआ जारी, यहाँ से देखे अपना पेमेंटNPCIL Apprentice Recruitment 2026: ITI, Diploma और Graduate पास के लिए भर्ती शुरू, ₹12,300 तक मिलेगा स्टाइपेंडPM Kisan 24th Installment Date Out : पीएम किसान 24वीं क़िस्त का आ गया Official Date, आज जारी होगा पैसाISRO URSC Technician and Driver Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों के लिए Technician व Driver की भर्ती, ऑनलाइन आवेदन शुरूBihar Free Battery Tricycle Yojana 2026: फ्री बैट्री ट्राई-साइकिल के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, ऐसे करें अप्लाईIndic AI Scholarship 2026-27: JEE, CUET, CAT, CLAT के लिए 100% स्कॉलरशिप, Apply Online

Bihar Gyan

ज्ञान से विकास की ओर

Bihar Special Train 2026: दशहरा, दिवाली और छठ पर 400 ट्रिप स्पेशल ट्रेनें, यहां देखें ट्रेन की पूरी लिस्ट

By Ashis 11 मिनट
शेयर करेंWhatsAppTelegramFacebookX

दशहरा दीपावली छठ स्पेशल ट्रेन 2026 हर साल की तरह इस बार भी दशहरा, दीपावली और छठ महापर्व नजदीक आते ही उत्तर भारत के बड़े शहरों से बिहार, यूपी और पूर्वांचल लौटने वाले लोगों की चिंता होती है कि अपने घर जाने के लिए कन्फर्म ट्रेन टिकट कैसे मिलेगा। इस साल भारतीय रेलवे ने यात्रियों की इस परेशानी को गंभीरता से लेते हुए दशहरा-दीपावली-छठ स्पेशल ट्रेन 2026 के तहत करीब 400 ट्रिप चलाने की योजना बनाई है। दिल्ली, चंडीगढ़, मुंबई, पुणे और वाराणसी जैसे शहरों से पटना, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी और जोगबनी तक के लिए सीधी ट्रेनें उपलब्ध होंगी।

इस लेख में हम आपको दशहरा दीपावली छठ स्पेशल ट्रेन के पूरे शेड्यूल, रूट, ट्रेन नंबर, बुकिंग की तारीखों, किराए और वेटिंग लिस्ट में फंसने पर कन्फर्म सीट पाने के तरीकों के बारे में विस्तार से बताएंगे, ताकि आप सही जानकारी पाकर पर्व में घर लौटकर अपने परिवारों के साथ खुशियां मना सकें।

Bihar Special Train 2026 : Overview
जानकारीविवरण
परिचालन अवधि1 अक्टूबर से 30 नवंबर 2026 (कुछ रूट पर 16 सितंबर से भी शुरू)
कुल ट्रिपलगभग 400 ट्रिप
पहले चरण में घोषित ट्रेनें16 से अधिक स्पेशल ट्रेनें
मुख्य शहरदिल्ली, आनंद विहार, चंडीगढ़, फिरोजपुर कैंट, ऋषिकेश, वाराणसी, मुंबई, पुणे
मुख्य गंतव्यपटना, पाटलिपुत्र, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, जोगबनी, दानापुर
अतिरिक्त सुविधानियमित ट्रेनों में 1 से 2 अतिरिक्त एसी कोच
किराया संरचनासामान्य मेल-एक्सप्रेस किराए पर 10% से 30% तक अधिभार (TOSF)
विषय सूची15 भाग
  1. Bihar Special Train 2026 : आखिर इतनी बड़ी संख्या में स्पेशल ट्रेनें क्यों चलाई जा रही हैं
  2. Bihar Special Train 2026 का पूरा शेड्यूल
  3. Bihar Special Train 2026 : दिल्ली-एनसीआर से बिहार जाने वाली प्रमुख स्पेशल ट्रेनें
  4. Bihar Special Train 2026 : चंडीगढ़ और फिरोजपुर कैंट से पटना रूट
  5. Bihar Special Train 2026 : उत्तराखंड और वाराणसी रूट की स्पेशल ट्रेनें
  6. Bihar Special Train 2026: मुंबई और पुणे से बिहार आने वाली ट्रेनें
  7. Bihar Special Train 2026: रेगुलर ट्रेनों में क्यों जोड़े जा रहे हैं अतिरिक्त एसी कोच
  8. Bihar Special Train 2026 : छठ पूजा 2026 की प्रमुख तिथियां और यात्रा दबाव
  9. Bihar Special Train 2026 : टिकट बुकिंग कैसे और कब करें
  10. Bihar Special Train 2026 : टिकट बुक कैसे करें स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया
  11. Bihar Special Train 2026 :  तत्काल टिकट बुकिंग का नियम
  12. Bihar Special Train 2026 : स्पेशल ट्रेनों का किराया कैसे तय होता है
  13. Bihar Special Train 2026 : वेटिंग लिस्ट में फंसे यात्री कन्फर्म सीट कैसे पाएं
  14. Bihar Special Train 2026 में टिकट रद्द करने पर रिफंड के नियम
  15. निष्कर्ष

Bihar Special Train 2026 : आखिर इतनी बड़ी संख्या में स्पेशल ट्रेनें क्यों चलाई जा रही हैं

दशहरा, दीपावली और छठ पूजा के दौरान दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, मुंबई और पुणे जैसे शहरों में काम करने वाले लाखों बिहारी और पूर्वांचली परिवार अपने गांव-घर लौटते हैं। इस दौरान तेजस राजधानी, संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस, पाटलिपुत्र एक्सप्रेस, विक्रमशिला एक्सप्रेस और नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस जैसी नियमित ट्रेनों में सीटें बुकिंग खुलते ही मिनटों में भर जाती हैं।

Bihar Special Train 2026

इसी भारी भीड़ को संभालने के लिए रेलवे बोर्ड हर साल अतिरिक्त रेक तैनात कर 0-सीरीज नंबर वाली विशेष ट्रेनें चलाता है। इस बार भी दक्षिण-पश्चिम, उत्तर, पूर्व मध्य, पश्चिम और मध्य रेलवे मिलकर बिहार-यूपी के अलग-अलग रूट पर सैकड़ों ट्रिप संचालित करेगी, जिससे वेटिंग लिस्ट कम हो और आम यात्री आसानी से घर पहुंच सके।

Bihar Special Train 2026 का पूरा शेड्यूल

Bihar Special Train 2026 : निम्नलिखित घोषित प्रमुख स्पेशल ट्रेनों के रूट, चलने के दिन और परिचालन अवधि की जानकारी दी गई है।

रूट (कहां से – कहां तक)साप्ताहिक दिनपरिचालन अवधि
चंडीगढ़ → पटनागुरुवार1 अक्टूबर – 26 नवंबर
पटना → चंडीगढ़शुक्रवार2 अक्टूबर – 27 नवंबर
फिरोजपुर कैंट → पटनामंगलवार6 अक्टूबर – 24 नवंबर
पटना → फिरोजपुर कैंटबुधवार7 अक्टूबर – 25 नवंबर
आनंद विहार → जोगबनीशनिवार10 अक्टूबर – 7 नवंबर
जोगबनी → आनंद विहाररविवार11 अक्टूबर – 8 नवंबर
आनंद विहार → मुजफ्फरपुरमंगलवार, शुक्रवार13 अक्टूबर – 24 नवंबर
मुजफ्फरपुर → आनंद विहारबुधवार, शनिवार14 अक्टूबर – 25 नवंबर
दिल्ली → सीतामढ़ीगुरुवार15 अक्टूबर – 19 नवंबर
सीतामढ़ी → दिल्लीशनिवार17 अक्टूबर – 21 नवंबर
आनंद विहार → लौकहा बाजारप्रतिदिन16 सितंबर – 29 नवंबर
लौकहा बाजार → आनंद विहारप्रतिदिन17 सितंबर – 30 नवंबर
ऋषिकेश → मुजफ्फरपुररविवार4 अक्टूबर – 29 नवंबर
मुजफ्फरपुर → ऋषिकेशसोमवार5 अक्टूबर – 30 नवंबर
आनंद विहार → पाटलिपुत्रप्रतिदिन1 अक्टूबर – 29 नवंबर

इनके अलावा रेलवे के अलग-अलग जोन कुछ और रूट पर भी अतिरिक्त सेवाएं जोड़ रहे हैं, जिनमें वाराणसी-दिल्ली, अयोध्या कैंट-आनंद विहार, हजरत निजामुद्दीन-दादर, कानपुर-नई दिल्ली और वाराणसी-चंडीगढ़ जैसे रूट शामिल करेंगे।

Bihar Special Train 2026 : दिल्ली-एनसीआर से बिहार जाने वाली प्रमुख स्पेशल ट्रेनें

दिल्ली और आनंद विहार टर्मिनल से बिहार के लिए सबसे ज्यादा विकल्प मिलने वाला है। आनंद विहार-पाटलिपुत्र स्पेशल ट्रेन प्रतिदिन चलेगी, वहीं आनंद विहार-मुजफ्फरपुर और आनंद विहार-जोगबनी रूट पर सप्ताह में तय दिनों पर ट्रेनें उपलब्ध रहेंगी। दिल्ली से सीतामढ़ी के लिए भी साप्ताहिक सेवाएं शुरू की गई है, जिससे उत्तर बिहार के यात्रियों को सीधा फायदा मिलेगा। हजरत निजामुद्दीन से दरभंगा और दादर के लिए भी विशेष ट्रेनें चलाने की प्लानिंग बनाई जा रही है।

Bihar Special Train 2026 : चंडीगढ़ और फिरोजपुर कैंट से पटना रूट

पंजाब और हरियाणा में रहने वाले बिहारी मूल के यात्रियों के लिए चंडीगढ़-पटना और फिरोजपुर कैंट-पटना रूट पर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। ये ट्रेनें अंबाला, सहारनपुर, रुड़की, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ और वाराणसी होते हुए पटना पहुंचेंगी, जिससे रास्ते में पड़ने वाले यूपी के कई शहरों के यात्रियों को भी सुविधा मिलेगी।

Bihar Special Train 2026 : उत्तराखंड और वाराणसी रूट की स्पेशल ट्रेनें

ऋषिकेश से मुजफ्फरपुर के बीच साप्ताहिक सेवा शुरू की गई है, जो हरिद्वार, मुरादाबाद, बरेली, गोरखपुर और छपरा होते हुए मुजफ्फरपुर पहुंचेगी। इसके अलावा वाराणसी-दिल्ली और वाराणसी-चंडीगढ़ रूट पर भी स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, जिनका फायदा पूर्वांचल के यात्रियों को मिलेगा जो प्रतापगढ़, रायबरेली और लखनऊ होते हुए आएगा।

Bihar Special Train 2026: मुंबई और पुणे से बिहार आने वाली ट्रेनें

महाराष्ट्र में रहने वाले बिहारी परिवारों के लिए मुंबई CSMT-दानापुर, लोकमान्य तिलक-समस्तीपुर और पुणे-दानापुर रूट पर भी विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं। ये ट्रेनें भुसावल, इटारसी, जबलपुर और प्रयागराज होते हुए बिहार पहुंचती हैं जिससे लंबी दूरी के यात्रियों को फायदा मिलेगी।

Bihar Special Train 2026: रेगुलर ट्रेनों में क्यों जोड़े जा रहे हैं अतिरिक्त एसी कोच

स्पेशल ट्रेनों के अलावा रेलवे ने पटना से खुलने और यहां से गुजरने वाली नियमित ट्रेनों में भी 1 से 2 अतिरिक्त एसी कोच जोड़ने का फैसला लिया है। इससे दो फायदे होगा;

  • वेटिंग लिस्ट में मौजूद यात्रियों को कन्फर्म सीट मिलने की संभावना बढ़ेगी
  • पीक सीजन में एसी कोच की मांग को आसानी से पूरा किया जा सकेगा

इसे खास उन नियमित ट्रेनों के लिए है जिनमें त्योहार के समय में हर साल भारी वेटिंग लिस्ट देखने को मिलती है।

Bihar Special Train 2026 : छठ पूजा 2026 की प्रमुख तिथियां और यात्रा दबाव

छठ महापर्व की चार दिन पूजा नहाय-खाय से शुरू होकर उषा अर्घ्य पर खत्म होती है। इन दिनों के आसपास ट्रेनों में यात्रियों का सबसे ज्यादा दबाव देखा जाता है।

पर्व/यात्रा चरणअनुमानित तिथि
नहाय खायपहला दिन
खरनादूसरा दिन
संध्या अर्घ्यतीसरा दिन
उषा अर्घ्य (परान)चौथा दिन
पर्व से पहले आउटबाउंड भीड़पर्व से 4-5 दिन पहले
पर्व के बाद वापसी की भीड़पर्व के 3-10 दिन बाद

छठ के अलावा दशहरा और दीपावली के आसपास भी यात्रियों की संख्या में भारी वृद्धि आता है, इसलिए यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे टिकट बुकिंग विंडो खुलते ही आरक्षण करा लें।

Bihar Special Train 2026 : टिकट बुकिंग कैसे और कब करें

भारतीय रेलवे में ज्यादातर ट्रेनों की बुकिंग एडवांस रिजर्वेशन पीरियड के तहत यात्रा की तारीख से 60 दिन पहले सुबह 8 बजे से शुरू होती है। स्पेशल ट्रेनों के मामले में भी यही नियम लागू होता है, लेकिन ध्यान देने वाली बात यह है कि ट्रेन पहले से घोषित हो। कुछ 0-सीरीज विशेष ट्रेनें, जिनकी घोषणा देर से होती है, उनकी बुकिंग विंडो 10 से 30 दिन पहले भी खुल सकती है।

Bihar Special Train 2026 : टिकट बुक कैसे करें स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया

  1. IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट या ऐप पर लॉगिन करें
  2. मूल और गंतव्य स्टेशन तथा यात्रा की तारीख दर्ज करें
  3. उपलब्ध स्पेशल ट्रेनों की सूची में से अपनी पसंदीदा ट्रेन और श्रेणी चुनें
  4. यात्री विवरण भरकर भुगतान पूरा करें और टिकट कन्फर्म करें

Bihar Special Train 2026 :  तत्काल टिकट बुकिंग का नियम

अगर एडवांस बुकिंग में सीट न मिले तो तत्काल कोटे में भी जा सकते हैं, हालांकि सभी स्पेशल ट्रेनों में तत्काल कोटा उपलब्ध नहीं होता है। जहां तत्काल कोटा लागू है, वहां एसी श्रेणी (2A, 3A, CC) की बुकिंग यात्रा से एक दिन पहले सुबह 10 बजे और स्लीपर व सेकंड सिटिंग की बुकिंग सुबह 11 बजे से शुरू होती है।

Bihar Special Train 2026 : स्पेशल ट्रेनों का किराया कैसे तय होता है

0-सीरीज विशेष ट्रेनों में सामान्य मेल-एक्सप्रेस किराए पर एक तय अधिभार जोड़ा जाता है। इसे ट्रेन ऑन स्पेशल फेयर (TOSF) कहा जाता है।

श्रेणीअतिरिक्त अधिभार
सेकंड सिटिंग (2S)बेस किराए पर लगभग 10%
स्लीपर क्लास (SL)बेस किराए पर लगभग 30%
एसी 3 इकोनॉमी / 3A / 2Aबेस किराए पर लगभग 30%

ध्यान रहे कि इन विशेष ट्रेनों में वरिष्ठ नागरिक, छात्र या अन्य किसी भी प्रकार की किराया छूट लागू नहीं होती है।

Bihar Special Train 2026 : वेटिंग लिस्ट में फंसे यात्री कन्फर्म सीट कैसे पाएं

Bihar Special Train 2026 : अगर ट्रेन में लंबी वेटिंग लिस्ट दिख रही है तो घबराने की जरूरत नहीं है। नीचे दिए गए तरीके अपनाकर कन्फर्म सीट पाने की संभावना बढ़ाई जा सकती है:

  • मूल स्टेशन से बुकिंग करें: ट्रेन के शुरुआती स्टेशन से टिकट बुक करने पर सामान्य कोटा (GNWL) की वजह से वेटिंग जल्दी कन्फर्म होने की संभावना अधिक रहती है।
  • बोर्डिंग प्वाइंट बाद में बदलें: टिकट मूल स्टेशन से बुक करके यात्रा के दौरान अपने नजदीकी स्टेशन को बोर्डिंग प्वाइंट के रूप में अपडेट किया जा सकता है, जो चार्ट तैयार होने से पहले तक संभव है।
  • चार्ट तैयार होने के बाद रिक्त सीटें देखें: ट्रेन चलने से कुछ घंटे पहले चार्ट तैयार होते ही कुछ बर्थ खाली दिख सकते हैं, जिन्हें करेंट बुकिंग के जरिए तुरंत बुक किया जा सकता है।
  • वैकल्पिक रूट या स्टेशन देखें: अगर एक स्टेशन से टिकट न मिले तो पास के दूसरे स्टेशन से बुकिंग का विकल्प भी आजमाया जा सकता है।
  • रेलवे की आधिकारिक सूचनाओं पर नजर रखें: जरूरत पड़ने पर रेलवे बिना पूर्व घोषणा के भी अतिरिक्त क्लोन या स्टैंडबाय ट्रेनें चला सकता है, इसलिए संबंधित जोन की वेबसाइट और सोशल मीडिया अपडेट देखते रहें।

Bihar Special Train 2026 में टिकट रद्द करने पर रिफंड के नियम

अगर यात्रा योजना बदल जाए तो टिकट रद्द करने पर रिफंड कुछ इस प्रकार मिलता है:

रद्दीकरण का समयरिफंड नियम
ट्रेन चलने से 48 घंटे पहले तकनिर्धारित क्लर्केज शुल्क काटकर लगभग पूरा रिफंड
48 घंटे से 12 घंटे पहले तककुल किराए का लगभग 75% रिफंड
12 घंटे से 4 घंटे पहले तककुल किराए का लगभग 50% रिफंड
चार्ट तैयार होने के बादकन्फर्म टिकट पर सामान्यतः कोई रिफंड नहीं
वेटिंग टिकट, चार्ट के बाद भी अनकन्फर्मटिकट अपने आप रद्द होकर स्वतः रिफंड

Bihar Special Train 2026 : ऑनलाइन बुक किए गए वेटिंग टिकट, जो चार्ट तैयार होने तक कन्फर्म नहीं हो पाते, वे अपने आप रद्द हो जाते हैं और उनकी राशि कुछ ही दिनों में ऑरिजिनल पेमेंट मेथड भुगतान माध्यम में वापस आ जाती है।

Bihar Special Train 2026 : किन ट्रेनों में पहले से सीटें फुल हो चुकी हैं

Bihar Special Train 2026 फेस्टिवल सीजन की शुरुआत में ही कई प्रमुख ट्रेनों में सीटें तेजी से भर रही होती हैं। इनमें तेजस राजधानी, संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस, पाटलिपुत्र एक्सप्रेस, नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस, विक्रमशिला एक्सप्रेस, डिब्रूगढ़ राजधानी, कोलकाता राजधानी और फरक्का एक्सप्रेस शामिल हैं। ऐसे में जिन यात्रियों को इन ट्रेनों में सीट नहीं मिल रही है , उनके लिए बताए गए स्पेशल ट्रेनें सबसे बेहतर विकल्प होगा।



Bihar Special Train 2026 : Important Links 
IRCTC ऑफिशियल वेबसाइट (टिकट बुकिंग)यहां क्लिक करें
भारतीय रेलवे ऑफिशियल वेबसाइटयहां क्लिक करें
ट्रेन का लाइव स्टेटस चेक करें (NTES)यहां क्लिक करें
PNR स्टेटस चेक करेंयहां क्लिक करें
सीट अवेलेबिलिटी चेक करेंयहां क्लिक करें
टिकट रद्दीकरण / रिफंड स्टेटसयहां क्लिक करें
बिहार की ताजा खबरों के लिएयहां क्लिक करें

निष्कर्ष

दशहरा, दीपावली और छठ 2026 के मौके पर भारतीय रेलवे द्वारा चलाई जा रहीं लगभग 400 ट्रिप स्पेशल ट्रेनें उन लाखों यात्रियों के लिए बड़ी फायदेमंद होंगी, जो हर साल त्योहार पर घर लौटने के लिए कन्फर्म टिकट करते हैं। दिल्ली, चंडीगढ़, फिरोजपुर कैंट, ऋषिकेश, वाराणसी, मुंबई और पुणे से बिहार के प्रमुख स्टेशनों के लिए चल रही इन ट्रेनों के साथ-साथ रेगुलर चलने वाली ट्रेनों में जुड़ने वाले अतिरिक्त एसी कोच भी भीड़ को संभालने में मदद करेंगे। हमेशा ध्यान रखें कि टिकट बुकिंग विंडो खुलते ही आरक्षण (बुकिंग) करा लें और अगर सीधी ट्रेन में सीट न मिले तो मैन स्टेशन से बुकिंग, बोर्डिंग प्वाइंट बदलने और करेंट बुकिंग जैसे तरीकों का इस्तेमाल जरूर करें।

नोट: ऊपर दी गई ट्रेन संख्या, समय और तिथियां घोषणा के समय की जानकारी पर आधारित हैं। यात्रा से पहले कृपया IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी रेलवे स्टेशन से ताजा जानकारी अवश्य कन्फर्म करें।

शेयर करेंWhatsAppTelegramFacebookX
#Bihar Puja Special Train 2026 #Bihar Special Train 2026 #Bihar Special Trains 2026 #Bihar Train List 2026 #Chhath Special Train 2026 #Chhath Train 2026 #Diwali Special Train 2026 #Dussehra Special Train 2026 #Festival Special Train 2026 #IRCTC पर स्पेशल ट्रेन टिकट बुकिंग कैसे करें #IRCTC बुकिंग #IRCTC स्पेशल ट्रेन किराया #Railway News 2026 #Special Train List 2026 #Special Train Schedule 2026 #आनंद विहार पाटलिपुत्र स्पेशल ट्रेन #आनंद विहार से मुजफ्फरपुर स्पेशल ट्रेन टाइमिंग #कन्फर्म सीट टिकट #चंडीगढ़ पटना स्पेशल ट्रेन #छठ पर वेटिंग लिस्ट लंबी होने पर क्या करें #छठ पूजा 2026 के लिए स्पेशल ट्रेन कैसे बुक करें #छठ पूजा ट्रेन शेड्यूल #छठ पूजा स्पेशल ट्रेन #छठ स्पेशल ट्रेन 2026 #छठ स्पेशल ट्रेन में कन्फर्म टिकट कैसे पाएं #जोगबनी स्पेशल ट्रेन #टिकट बुकिंग IRCTC #तत्काल टिकट बुकिंग नियम #दशहरा दिवाली पर घर जाने के लिए ट्रेन टिकट कैसे बुक करें #दशहरा दीपावली छठ स्पेशल ट्रेन 2026 #दशहरा स्पेशल ट्रेन #दिल्ली से पटना स्पेशल ट्रेन #दिल्ली से बिहार जाने वाली स्पेशल ट्रेन लिस्ट 2026 #दिवाली स्पेशल ट्रेन #दिवाली स्पेशल ट्रेन 2026 #बिहार जाने के लिए दिवाली छठ स्पेशल ट्रेन टाइम टेबल #बिहार जाने वाली स्पेशल ट्रेन #बिहार ट्रेन लिस्ट #बिहार पूजा स्पेशल ट्रेन छठ स्पेशल ट्रेन 2026 #बिहार स्पेशल ट्रेन #बिहार स्पेशल ट्रेन 2026 #मुजफ्फरपुर स्पेशल ट्रेन #रेलवे टिकट बुकिंग #रेलवे टिकट रिफंड नियम #वेटिंग टिकट कन्फर्म करने का तरीका छठ पर #वेटिंग लिस्ट कन्फर्म सीट #सीतामढ़ी स्पेशल ट्रेन #स्पेशल ट्रेन 2026 #स्पेशल ट्रेन का किराया रेगुलर ट्रेन से कितना ज्यादा
लेखक के बारे में

Ashis

Bihar Gyan की टीम के सदस्य — सरकारी नौकरी, योजनाओं और शिक्षा से जुड़ी हर अपडेट आसान भाषा में आप तक पहुँचाते हैं।

सभी पोस्ट देखें

Leave a Comment