PM Fasal Bima Yojana 2026-27 : बिहार के किसानों के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PM Fasal Bima Yojana) को लेकर एक महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। बिहार में रबी मौसम 2026-27 से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को लागू किया जा रहा है और किसानों से बीमा के लिए आवेदन 15 नवंबर 2026 से 15 जनवरी 2027 तक लिए जाएंगे। यानी रबी फसल के लिए किसानों को अपनी फसल का बीमा कराने के लिए दो महीने का समय मिलेगा।
इस योजना का सबसे बड़ा उद्देश्य प्राकृतिक आपदा या अन्य निर्धारित जोखिमों के कारण फसल खराब होने की स्थिति में किसानों को बीमा सुरक्षा देना है। तो अगर आप इस योजना के अंतर्गत आवेदन करना चाहते हैं और वेतन करने के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए आवेदन करते समय आपके साथ क्या-क्या आवश्यक दस्तावेज होना जरूरी है जिसकी पूरी जानकारी विस्तार में बताएंगे
इस आर्टिकल के अंत में हम आप सभी को डायरेक्ट लिंक उपलब्ध कराएंगे ताकि आप इस आर्टिकल का लाभ पूरा-पूरा ले सकें
PM Fasal Bima Yojana 2026-27 : Overview
| Name of Department | सहकारिता विभाग, बिहार |
| Name of Article | PM Fasal Bima Yojana 2026-27 |
| Type of Article | Gov. Scheme |
| योजना का नाम | प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना |
| सीजन | रबी 2026-27 |
| आवेदन शुरू | 15 नवंबर 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 15 जनवरी 2027 |
| योजना का उद्देश्य | फसल नुकसान की स्थिति में बीमा सुरक्षा |
| रबी फसल का किसान प्रीमियम | अधिकतम 1.5% |
| खरीफ फसल का किसान प्रीमियम | अधिकतम 2% |
| वाणिज्यिक/बागवानी फसल | अधिकतम 5% |
| नुकसान का आकलन | निर्धारित प्रक्रिया/फसल कटनी रिपोर्ट के आधार पर |
| संबंधित विभाग | सहकारिता विभाग, बिहार |
PM Fasal Bima Yojana 2026-27 : क्या है?
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) किसानों के लिए एक फसल बीमा योजना है। इसका उद्देश्य प्राकृतिक आपदा या अन्य निर्धारित जोखिमों के कारण फसल खराब होने पर किसान को बीमा के माध्यम से आर्थिक सुरक्षा देना है। बिहार में रबी फसल 2026-27 के लिए यह योजना लागू की जा रही है और किसानों से आवेदन 15 नवंबर 2026 से 15 जनवरी 2027 तक लिए जाएंगे।
PM Fasal Bima Yojana 2026-27 – Important Dates
| महत्वपूर्ण तारीख | तारीख |
| आवेदन शुरू | 15 नवंबर 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 15 जनवरी 2027 |
| फसल बीमा सीजन | रबी 2026-27 |

PM Fasal Bima Yojana का उद्देश्य क्या है?
कृषि में मौसम का बहुत बड़ा प्रभाव होता है। बारिश कम होने, अत्यधिक बारिश, बाढ़, ओलावृष्टि, सूखा, कीट या बीमारी जैसी वजहों से किसान की पूरी मेहनत पर असर पड़ सकता है।ऐसी स्थिति में किसान को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना इसी जोखिम को कम करने के लिए बनाई गई है।
योजना का उद्देश्य किसान को फसल नुकसान के बाद आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है ताकि अचानक होने वाले नुकसान का पूरा बोझ किसान पर न पड़े। केंद्र सरकार भी PMFBY को प्राकृतिक जोखिमों से किसानों की आय को सुरक्षित करने वाली फसल बीमा व्यवस्था के रूप में बताती है।
PM Fasal Bima Yojana में कौन आवेदन कर सकता है?
PM Fasal Bima Yojana 2026 : अगर आप जानना चाहते हैं कि इस योजना के अंतर्गत कौन-कौन किसान आवेदन कर सकते हैं जिसकी पूरी जानकारी कुछ इस प्रकार से है
- जिस जिले/क्षेत्र में रबी 2026-27 की संबंधित फसल PMFBY के तहत अधिसूचित होगी, वहां के पात्र किसान आवेदन कर सकते हैं।
- किसान के खेत में वही फसल होनी चाहिए जिसे संबंधित क्षेत्र के लिए योजना में अधिसूचित किया गया है।
- जिन किसानों ने फसल के लिए बैंक से कृषि ऋण नहीं लिया है, वे भी पात्र होने पर PMFBY में स्वेच्छा से बीमा करा सकते हैं।
PM Fasal Bima Yojana के अंतगर्त आवेदन करते समय किन बातों का ध्यान रखें?
PM Fasal Bima Yojana 2026 : फसल बीमा के लिए आवेदन करते समय छोटी सी गलती भी आगे परेशानी पैदा कर सकती है। इसलिए किसान को आवेदन करते समय अपनी जानकारी ध्यान से भरनी चाहिए।
- नाम और Aadhaar की जानकारी सही रखें।
- बैंक खाते की जानकारी सही दें।
- जिस जमीन पर फसल बोई गई है उसकी जानकारी सही दर्ज करें।
- सही फसल का चयन करें।
- फसल का क्षेत्रफल गलत न भरें।
- आवेदन के बाद रसीद/पॉलिसी नंबर सुरक्षित रखें।
- फसल में नुकसान होने पर निर्धारित समय के अंदर सूचना दें।
- किसी एजेंट या अनधिकृत व्यक्ति को गलत तरीके से पैसा न दें।
PM Fasal Bima Yojana 2026 : किसानों को कितना प्रीमियम देना होगा?
| फसल/सीजन | किसान द्वारा अधिकतम प्रीमियम |
| खरीफ खाद्यान्न एवं तिलहन फसल | 2% |
| रबी खाद्यान्न एवं तिलहन फसल | 1.5% |
| वार्षिक वाणिज्यिक/बागवानी फसल | 5% |
PM Fasal Bima Yojana Documents List
PM Fasal Bima Yojana 2026 : अगर आप इस योजना के अंतर्गत आवेदन करना चाहते हैं आवेदन करने के लिए आपके पास क्या-क्या आवश्यक दस्तावेज होना जरूरी है जिसकी पूरी जानकारी कुछ इस प्रकार से है
- आधार कार्ड
- बैंक पासबुक
- जमीन का कागजात
- फसल बोने का प्रमाण
- मोबाइल नंबर
PM Fasal Bima Yojana 2026 में आवेदन कैसे होगा?
PM Fasal Bima Yojana 2026 : अगर आप इस योजना के अंतर्गत आवेदन करना चाहते हैं तो आवेदन करने के लिए 15 नवम्बर 2026 से आवेदन कर सकते हैं इसके ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन करना है इसको लेकर विभाग की ओर से अभी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं कराया गया है जैसे ही विभाग की ओर से कोई अपडेट जारी होता है तो आप सभी को जानकारी उपलब्ध करा दी जाएगी
PM Fasal Bima Yojana 2026 : Important Links
| Paper Notice | Click Here |
| Home Page | Click Here |
| Official Website | Click Here |
निष्कर्ष
PM Fasal Bima Yojana 2026-27 बिहार के किसानों के लिए रबी मौसम से एक महत्वपूर्ण फसल बीमा व्यवस्था के रूप में लागू होने जा रही है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार 15 नवंबर 2026 से आवेदन शुरू होंगे और 15 जनवरी 2027 अंतिम तारीख होगी। इस दौरान पात्र किसान अपनी अधिसूचित रबी फसल का बीमा करा सकेंगे। रबी फसलों के लिए किसान का अधिकतम प्रीमियम बीमित राशि का 1.5 प्रतिशत है, जबकि खरीफ के लिए यह अधिकतम 2 प्रतिशत और वार्षिक वाणिज्यिक/बागवानी फसलों के लिए अधिकतम 5 प्रतिशत है। शेष पात्र प्रीमियम पर सरकार की ओर से सब्सिडी व्यवस्था रहती है।
इन्हें भी पढ़े :-
- Bihar Sudha Milk Parlour 2026: बिहार सरकार की स्वरोजगार योजना के तहत सुधा पार्लर आवंटन, ऐसे करें आवेदन
- Bihar Farmer Free Electricity 2026 : किसानों को सिंचाई के लिए मिलेगी मुफ्त बिजली, जानें पूरी जानकारी
- LIC Bima Sakhi Yojana 2026: महिलाओं के लिए ₹7,000 महीना, Eligibility & Online Apply
- Bihar Rojgar Mela 2026: रोजगार मेले की तारीख, जिला वार शेड्यूल, योग्यता और रजिस्ट्रेशन
- Bihar Beej Distributor Vacancy 2026: बिहार में बीज डिस्ट्रीब्यूटर बनने का मौका, District Wise Vacancy, Eligibility & Apply Online
- Bihar Badh Pashu Chhati Anudan 2026 : बिहार बाढ़ में पशु क्षति पर सरकार दे रही है 37,500 तक अनुदान- आवेदन शुरू
- Bihar Ration Card Download 2026 : Smart PDS Portal से ऐसे डाउनलोड करें राशन कार्ड, जानें पूरी प्रक्रिया



