सोमवार, 26 अक्टूबर 2026
ताज़ा
Bihar Free Tool Kit Yojana 2026: ₹15,000 तक मुफ्त टूल किट पाने का मौका, यहाँ से करे ऑनलाइन आवेदनBihar Free Laptop Yojana 2026: बिहार फ्री लैपटॉप योजना ऑनलाइन आवेदन शुरू, मिलेगा मुफ्त लैपटॉप और ₹5,000 प्रोत्साहन राशिRailway RRB NTPC Graduate Level Recruitment 2026: 3,548 पदों पर भर्ती शुरू, Graduation पास ऐसे करें Apply OnlineMahindra Saarthi Abhiyaan Scholarship 2026 : 10वीं विद्यार्थियों को मिलेगा 10,000 हजार स्कॉलरशिप – ऑनलाइन आवेदन शुरूBihar Teacher Vacancy 2026: बिहार में बिना B.Ed, बिना D.El.Ed और बिना परीक्षा शिक्षक भर्ती, जिला स्तर पर आवेदन शुरूPM Kisan Mandhan Yojana 2026 : किसानो को मिलेगा 3000 रूपये हर महीने पेंशन – जल्दी करे इस नई योजना में आवेदनBihar Boring Pump Set Yojana 2026 Online Apply : किसानो के लिए खुशखबरी , बोरिंग पंपसेट के लिए नई योजना में ऑनलाइन शुरूRRB ALP City Intimation Slip 2026 Out @rrb.digialm.com, Direct Link to Check Exam CityBPSC TRE 4.0 Vacancy 2026: 33,320 शिक्षक पदों पर भर्ती, Apply Online, Eligibility, Age Limit & Last DateUPPSC RO ARO Recruitment 2026 Online Form: Eligibility, 501 Posts, Last Date & Apply Online

Bihar Gyan

ज्ञान से विकास की ओर

Bihar Farmer Registry 2026: सभी किसानों के लिए Farmer Registry कराना हुआ अनिवार्य, जानें पूरी प्रक्रिया

By Sanjit Kumar 5 मिनट
शेयर करेंWhatsAppTelegramFacebookX

Bihar Farmer Registry 2026 : कृषि विभाग, बिहार सरकार द्वारा किसानों को सशक्त और समृद्ध बनाने के उद्देश्य से Bihar Farmer Registry 2026 की शुरुआत की गई है। यह पहल बिहार के किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी और पारदर्शिता के साथ मिल सके। राज्य सरकार का लक्ष्य है कि हर किसान की एक Digital Identity बने, ताकि योजनाओं का लाभ समय पर और बिना किसी परेशानी के मिल सके।

बिहार सरकार के माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार और माननीय कृषि मंत्री श्री रामकृपाल यादव के नेतृत्व में यह योजना लागू की गई है। इसका मुख्य उद्देश्य किसानों की पहचान को डिजिटल रूप से सुरक्षित करना और उन्हें सरकारी योजनाओं से सीधे जोड़ना है। Bihar Farmer Registry 2026 के माध्यम से किसानों को अब अलग अलग सत्यापन की जरूरत नहीं पड़ेगी, जिससे समय और संसाधनों दोनों की बचत होगी।

इस आर्टिकल के अंत में हम आप सभी को डायरेक्ट लिंक उपलब्ध कराएंगे, ताकि आप इस आर्टिकल का लाभ पूरा, पूरा ले सके।

विषय सूची7 भाग
  1. Bihar Farmer Registry 2026 : Overview
  2. Farmer Registry क्या है और क्यों जरूरी है
  3. Farmer Registry के लिए आवश्यक दस्तावेज
  4. Bihar Farmer Registry 2026 के प्रमुख लाभ
  5. Bihar Farmer Registry 2026 क्यों है भविष्य की जरूरत
  6. Farmer Registry कैसे कराएं
  7. Important Links

Bihar Farmer Registry 2026 : Overview

विवरणजानकारी
योजना का नामBihar Farmer Registry 2026
विभागकृषि विभाग, बिहार सरकार
उद्देश्यकिसानों की डिजिटल पहचान
लाभार्थीबिहार के सभी किसान
आवश्यक दस्तावेजआधार कार्ड, भूमि दस्तावेज, मोबाइल नंबर
संपर्कजिला कृषि पदाधिकारी कार्यालय

Farmer Registry क्या है और क्यों जरूरी है

Farmer Registry यानी किसानों की डिजिटल पहचान, जिसमें किसान से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी एक सुरक्षित डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दर्ज की जाती है। Bihar Farmer Registry 2026 इसलिए आवश्यक है ताकि राज्य के वास्तविक किसानों को ही योजनाओं का लाभ मिल सके और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोका जा सके। यह रजिस्ट्री किसानों और सरकार के बीच एक मजबूत सेतु का काम करती है। इससे किसान सीधे कृषि विभाग से जुड़ जाते हैं और योजनाओं का लाभ स्वतः उनके खाते तक पहुंचता है। खासकर PM Kisan Samman Nidhi Yojana जैसी योजनाओं में यह रजिस्ट्री अनिवार्य होती जा रही है।

Bihar Farmer Registry 2026

Farmer Registry के लिए आवश्यक दस्तावेज

Bihar Farmer Registry 2026 बनवाने के लिए किसानों को कुछ बुनियादी दस्तावेजों की आवश्यकता होती है। ये दस्तावेज किसान की पहचान और भूमि से संबंधित जानकारी को प्रमाणित करते हैं।

  • आधार कार्ड
  • भूमि से संबंधित दस्तावेज (जैसे खाता खेसरा, जमाबंदी इत्यादि)
  • सक्रिय मोबाइल नंबर, जिस पर ओटीपी प्राप्त हो
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बैंक पासबुक या अकाउंट डिटेल

ऊपर बताए गए सभी दस्तावेज, फार्मर रजिस्ट्रेशन समय अपने पास रखना होगा।

Bihar Farmer Registry 2026 के प्रमुख लाभ

Bihar Farmer Registry 2026 किसानों के लिए कई तरह के लाभ लेकर आती है, जो उनकी खेती और आय दोनों को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।

  • सरकारी योजनाओं का लाभ बिना बार बार सत्यापन के मिलना
  • न्यूनतम समर्थन मूल्य पर फसलों की बिक्री में आसानी
  • फसल नुकसान की स्थिति में वास्तविक मुआवजा मिलने की सुविधा
  • प्रत्येक किसान की अपनी सुरक्षित Digital Identity
  • PM Kisan Samman Nidhi Yojana का निर्बाध लाभ

इन लाभों के कारण Bihar Farmer Registry 2026 किसानों के लिए बेहद जरूरी हो जाती है।

Bihar Farmer Registry 2026 क्यों है भविष्य की जरूरत

आज के डिजिटल युग में किसानों की पहचान को तकनीक से जोड़ना समय की मांग है। Bihar Farmer Registry 2026 न केवल किसानों को आत्मनिर्भर बनाएगी, बल्कि सरकारी योजनाओं को भी अधिक प्रभावी बनाएगी। यह पहल बिहार को कृषि के क्षेत्र में एक नई पहचान देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

सरकार का उद्देश्य है कि हर किसान तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचे और कोई भी किसान जानकारी के अभाव में पीछे न रह जाए। इसलिए सभी किसानों को जल्द से जल्द अपनी Farmer Registry करवा लेनी चाहिए।

Farmer Registry कैसे कराएं

किसान भाई और बहनें Bihar Farmer Registry 2026 online या ऑफलाइन दोनों माध्यमों से बनवा सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपने क्षेत्र के कृषि विभाग या राजस्व विभाग के कर्मचारियों से संपर्क करना होगा।

  • Bihar Farmer Registry करवाने के लिए सबसे पहले आपको अपने ग्राम पंचायत में किसान सलाहकार या हल्का कर्मचारी से मिलना होगा
  • कर्मचारी से मिलने के बाद आपको अपने आवश्यक दस्तावेज साथ में लेकर जाना होगा
  • अब आपको Bihar Farmer Registry का एक आवेदन फॉर्म मिलेगा, जिसको आपको भरकर जमा करना होगा।
  • अब आपका सही दस्तावेज कर्मचारियों द्वारा वेरीफाई होगा।
  • इसके बाद आपके आधार रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी प्राप्त होगा, जिससे आपको वेरीफाई करना होगा।
  • ओटीपी वेरीफाई करने के बाद अब आपको फार्मर आईडी मिल जाएगा।

ऊपर बताए गए सभी स्टेप को फॉलो करके आप आसानी से अपना फार्मर आईडी प्राप्त कर सकते हैं।



Important Links

Notice DownloadClick Here
Home PageClick Here
Official WebsiteClick Here

इन्हें भी पढ़े :-

शेयर करेंWhatsAppTelegramFacebookX
लेखक के बारे में

Sanjit Kumar

Bihar Gyan की टीम के सदस्य — सरकारी नौकरी, योजनाओं और शिक्षा से जुड़ी हर अपडेट आसान भाषा में आप तक पहुँचाते हैं।

सभी पोस्ट देखें

Leave a Comment