Bihar Soil Testing Lab Subsidy 2026 : मिलेगा 1.50 लाख का लाभ ऐसे आवेदन करें

Bihar Soil Testing Lab Subsidy 2026

Bihar Soil Testing Lab Subsidy 2026 : बिहार सरकार राज्य में खेती की गुणवत्ता को बेहतर बनाने और किसानों की आय बढ़ाने के लिए लगातार नई योजनाएं लागू कर रही है। इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में ग्राम स्तरीय मिट्टी जांच प्रयोगशाला की स्थापना को बढ़ावा दिया जा रहा है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य मिट्टी के स्वास्थ्य को बनाए रखते हुए संतुलित उर्वरक उपयोग को प्रोत्साहित करना है।

Bihar Soil Testing Lab Subsidy 2026 योजना के अंतर्गत सरकार किसानों के खेतों की मिट्टी की जांच कर उन्हें Soil Health Card उपलब्ध कराएगी, जिससे फसलवार सही पोषक तत्वों की जानकारी मिल सके। इसके साथ ही यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षित बेरोजगार युवाओं को Self Employment का अवसर भी प्रदान करती है। इस योजना के माध्यम से ग्राम स्तर पर मिट्टी जांच सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे किसानों को जिला मुख्यालय जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी और खेती की लागत भी कम होगी।

इस आर्टिकल के अंत में हम आप सभी को डायरेक्टली उपलब्ध कराएंगे ताकि आप इस आर्टिकल का लॉक पूरा, पूरा ले सके।

Bihar Soil Testing Lab Subsidy 2026 : Overview

विवरणजानकारी
योजना का नामBihar Soil Testing Lab Subsidy 2026
विभागकृषि विभाग, बिहार सरकार
लाभार्थीशिक्षित बेरोजगार युवा, SHG, FPO, PACS
अनुदान राशि1.50 लाख रुपये
आवेदन माध्यमऑफलाइन
आवेदन स्थानजिला मिट्टी जांच प्रयोगशाला, जमुई
अंतिम तिथि08 जनवरी 2026

Bihar Soil Testing Lab Subsidy 2026 : योजना का उद्देश्य और लाभ

Bihar Soil Testing Lab Subsidy 2026 बिहार सरकार की एक महत्वपूर्ण कृषि योजना है, जिसका उद्देश्य मिट्टी के स्वास्थ्य को सुरक्षित रखते हुए फसलों की उत्पादकता बढ़ाना है। इस योजना के अंतर्गत ग्राम स्तर पर Soil Testing Lab की स्थापना की जाएगी, जिससे किसानों को अपने ही गांव में मिट्टी जांच की सुविधा मिल सके और संतुलित उर्वरक उपयोग को बढ़ावा मिले।

इस योजना से शिक्षित बेरोजगार युवाओं, SHG, FPO और PACS को स्वरोजगार का अवसर मिलेगा। पात्र लाभार्थियों को सरकार द्वारा 1.50 लाख रुपये की Subsidy प्रदान की जाएगी, जिससे मिट्टी जांच से जुड़ी मशीनें और आवश्यक उपकरण खरीदे जा सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह Offline रखी गई है और अंतिम तिथि 08 जनवरी 2026 निर्धारित है।

इस योजना को लागू करने के पीछे सरकार के कई महत्वपूर्ण उद्देश्य हैं। इसका सीधा लाभ किसानों और ग्रामीण युवाओं दोनों को मिलेगा।

  • मिट्टी जांच आधारित उर्वरक उपयोग को बढ़ावा देना
  • फसलों की उत्पादकता में सुधार करना
  • Soil Health को लंबे समय तक सुरक्षित रखना
  • ग्राम स्तर पर Soil Testing Facility उपलब्ध कराना
  • शिक्षित युवाओं को रोजगार के नए अवसर देना

Bihar Soil Testing Lab Subsidy 2026 से खेती अधिक वैज्ञानिक और लाभकारी बन सकेगी।

Bihar Soil Testing Lab Subsidy 2026 : पात्रता मानदंड और आयु सीमा

इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक को निर्धारित पात्रता शर्तों को पूरा करना आवश्यक है।

आवेदक एक उद्यमी युवा होना चाहिए, जिसकी आयु विज्ञापन वर्ष की 01 जनवरी को 18 वर्ष से कम और 27 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा SHGs, FPOs और PACS को भी VLSTL के रूप में नामांकित किया जा सकता है, जिसकी पात्रता का निर्धारण जिला स्तरीय समिति द्वारा किया जाएगा।

शैक्षणिक योग्यता के रूप में आवेदक का विज्ञान संकाय के साथ 10वीं पास होना अनिवार्य है। साथ ही कंप्यूटर का सामान्य ज्ञान भी आवश्यक है।

Bihar Soil Testing Lab Subsidy 2026 : आवश्यक दस्तावेज

Bihar Soil Testing Lab Subsidy 2026 के अंतर्गत आवेदन करते समय कुछ जरूरी दस्तावेज जमा करना अनिवार्य है।

  • शैक्षणिक प्रमाण पत्र और अंक पत्र
  • कंप्यूटर ज्ञान प्रमाण पत्र
  • पैन कार्ड
  • आधार कार्ड
  • बैंक पासबुक की प्रति
  • भवन से संबंधित प्रमाण

आवेदक के पास स्वयं का भवन होना चाहिए या फिर कम से कम चार वर्षों के लिए लीज पर लिया गया भवन होना अनिवार्य है।

वित्तीय सहायता और अनुदान विवरण

सरकार द्वारा ग्राम स्तरीय मिट्टी जांच प्रयोगशाला की स्थापना के लिए कुल 1.50 लाख रुपये का अनुदान प्रदान किया जाएगा।

मदलागत
Soil Testing Machinery और Reagents1.00 लाख
Lab Equipment और Consumables0.50 लाख
कुल अनुदान1.50 लाख

Bihar Soil Testing Lab Subsidy 2026 : आवेदन प्रक्रिया और अंतिम तिथि

इस योजना के लिए आवेदन पूरी तरह ऑफलाइन माध्यम से किया जाएगा। इच्छुक आवेदक निर्धारित प्रारूप में आवेदन भरकर जिला मिट्टी जांच प्रयोगशाला, जमुई के कार्यालय में जमा करेंगे। आवेदन के साथ सभी दस्तावेजों की स्वप्रमाणित छायाप्रति संलग्न करना अनिवार्य है। अधूरे आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

Bihar Soil Testing Lab Subsidy के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 08 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है।




Important Links

Download FormClick Here
Check Official NotificationClick Here
Official WebsiteClick Here

इन्हें भी पढ़े :- 

Scroll to Top